एमी लुईस जैक्सन एक ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल है, लेकिन वह भारतीय फिल्मो में अपने काम के लिए जानी जाती है. वह अधिकतर दक्षिण भारतीय फिल्मो में अभिनय करती है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. 2009 में, उन्होंने मिस टीन वर्ल्ड प्रतियोगिता का ख़िताब जीता. 2010 में, उन्होंने तमिल फिल्म ‘मद्रासपट्टिनम’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की. उसके बाद, उन्होंने कई तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मो में अभिनय किया जैसे एक दीवाना था, सिंह इज़ ब्लिंग, तेरी, तूतक तूतक तूतिया और अन्य।
व्यक्तिगत जीवन:-
एमी जैक्सन का जन्म 31 जनवरी 1991 को मैन द्वीप, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था. उनके पिता का नाम एलन जैक्सन है जो बीबीसी रेडियो मर्सिडीज़ के निर्माता के रूप में काम करते हैं। उनकी मां का नाम मार्गेराइट जैक्सन है. एमी की एक बहन है जिसका नाम एलिसिया है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढाई स्थानीय निवास से पूर्ण की. उसके बाद, उन्होंने सेंट एडवर्ड कॉलेज, लिवरपूल, यूनाइटेड किंगडम से अंग्रेजी साहित्य, दर्शन और नैतिकता का अध्ययन किया।
अगर बात करे एमी जैक्सन की लव लाइफ की तो उन्होंने 6 मई 2019 को ब्रिटिश व्यवसायी एंड्रियासाययियोटौ के बेटे जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई कर ली है.
करियर:-
एमी जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। 2009 में, उसने मिस टीन लिवरपूल और मिस टीन ग्रेट ब्रिटेन का खिताब जीता। 2010 में उसने मिस लिवरपूल जीता। उसी साल, वह मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता का हिस्सा बनी. इस प्रतियोगिता में उन्हें उपविजेता का ताज पहनाया गया। 2010 में, उन्होंने तमिल फिल्म ‘मद्रासपट्टिनम’ से फिल्म इंडस्ट्री में पर्दापण किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। यह एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफलता थी।
उन्होंने कई तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में अभिनय किया जैसे एक दीवाना था, थंडावम, येवडू, आई , सिंह इज़ ब्लिंग, थांगा मगन, गेथू, थेरी, देवी, अभिनत्री, तूतक तूतक तुकिया, बूगी मैन, द विलेन और 2.0 साथ ही, उन्होंने एक टेलीविज़न सीरीज ‘सुपरगर्ल’ में भी नज़र आई.
अन्य जानकारी:-
नाम | एमी लुईस जैक्सन |
व्यवसाय | मॉडल, अभिनेत्री |
पर्दापण | फिल्म – मद्रासपट्टिनम (2010) |
आयु | 28 वर्ष (2019 के अनुसार) |
ऊचाई | इंच में 5’7 |
भार | 52 कि.ग्रा. |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | नीला |
जन्मतिथि | 31 जनवरी 1991 |
जन्मस्थान | मैन द्वीप, यूनाइटेड किंगडम |
राष्ट्रीयता | ब्रिटिश |
धर्म | ईसाई |
गृहनगर | लिवरपूल, यूनाइटेड किंगडम |
स्कूल | ज्ञात नही |
विश्वविधालय | सेंट एडवर्ड कॉलेज, लिवरपूल, यूनाइटेड किंगडम |
शिक्षा योग्यता | ज्ञात नही |
पिता का नाम | एलन जैक्सन (बीबीसी रेडियो में निर्माता) |
माता का नाम | मार्गेराइट जैक्सन |
बहन का नाम | एलिसिया जैक्सन |
भाई का नाम | ज्ञात नही |
वैवाहिक स्थिति | सगाई हो गयी |
बॉयफ्रेंड | प्रतीक बब्बर (अभिनेता), जो सेल्किर्क (ब्रिटिश बॉक्सर) |
मंगेतर | जॉर्ज पानायियोटौ |
शौक | तैराकी और यात्रा करना |
पसंदीदा अभिनेता | टॉम क्रूज, ब्रैड पिट और रणबीर कपूर |
पसंदीदा अभिनेत्री | करीना कपूर, विद्या बालन |
पसंदीदा व्यंजन | चॉकलेट, मछली, मक्खन चिकन और मटन |
पसंदीदा फिल्म | टाइटैनिक, द डर्टी पिक्चर और द नोट बुक |
पसंदीदा कलर | काला, सफ़ेद |
पसंदीदा गंतव्य | ज्ञात नही |
कुल आय | $2 मिलियन |
मैने आपके साथ “एमी जैक्सन की जीवनी” साझा की है. आपको यह पोस्ट कैसी लगी, हमे कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरुर बताये!