चारू असोपा एक भारतीय फिल्म और टीवी अभिनेत्री है. वह टीवी सीरियल में अपने काम के लिए जानी जाती है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ से की थी. उसके बाद, वह कई टेलीविज़न सीरियलों में नज़र आई. लेकिन उन्हें स्टार प्लस पर प्रसारित सीरियल ‘मेरे अंगने में’ में प्रीति की भूमिका के लिए काफी लोकप्रियता हासिल हुई. 2011 में, उन्होंने हिंदी फिल्म ‘इम्पॉटेंट विवेक’ से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।
व्यक्तिगत जीवन:-
चारू असोपा का जन्म 27 फरवरी 1991 को बीकानेर, राजस्थान में हुआ था. उनकी माता का नाम नीलम असोपा है, वह गृहणी है. चारू के एक भाई चेतन असोपा और एक बहन चिंतन असोपा है. चारू ने अपनी शुरूआती पढाई राजस्थान से ही पूर्ण की. उसके बाद, उन्होंने स्नातक की डिग्री ली. अपने स्कूली दिनों के दौरान, चारु असोपा राज्य स्तर पर बैडमिंटन और खो-खो खेला करती थीं।
अगर बात करे चारू की लव लाइफ की तो उन्होंने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की है. राजीव सेन एक मॉडल और व्यवसायी है.
करियर:-
चारू असोपा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ से की थी. इस सीरियल में, उन्होंने सुरभि की भूमिका निभाई। उसके बाद, उन्होंने कई टीवी सीरियलों में अभिनय किया जेसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, बाल वीर, बडे अच्छे लगते हैं, देवों के देव … महादेव, दिया और बाती हम, गुमराह: मासूमियत का अंत, मेरे अंगने में, टशन-ए-इश्क, लाडो 2, जीजी मां, कर्ण संगिनी और विक्रम बेताल की रहस्या गाथा. उन्होंने हिंदी फिल्म ‘इम्पॉटेंट विवेक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद, वह फिल्म ‘कॉल फॉर फन’ में नज़र आई. टीवी सीरियलों में काम करने के अलावा, उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया है.
अन्य जानकारी:-
नाम | चारू असोपा |
व्यवसाय | मॉडल, अभिनेत्री |
पर्दापण | टीवी- अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो (2009)
फिल्म- इम्पॉटेंट विवेक (2011) |
आयु | 28 वर्ष (2019 के अनुसार) |
ऊचाई | इंच में 5’6 |
भार | 55 कि.ग्रा. |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
जन्मतिथि | 27 फरवरी 1991 |
जन्मस्थान | बीकानेर, राजस्थान |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
गृहनगर | बीकानेर, राजस्थान |
स्कूल | ज्ञात नही |
विश्वविधालय | ज्ञात नही |
शिक्षा योग्यता | ज्ञात नही |
पिता का नाम | ज्ञात नही |
माता का नाम | नीलम असोपा |
भाई का नाम | चेतन असोपा |
बहन का नाम | चिंतन असोपा |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पति का नाम | राजीव सेन (मॉडल, व्यवसायी) |
बच्चे | कोई नही |
शौक | डांस करना, गाने सुनना, घूमना |
पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख़ खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | सुष्मिता सेन |
पसंदीदा व्यंजन | राजस्थानी व्यंजन |
पसंदीदा कलर | काला |
पसंदीदा गन्तव्य | ज्ञात नही |
कुल आय | ज्ञात नही |
मैने आपके साथ “चारू असोपा की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।