काजल अग्रवाल एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है. वह फिल्मो में अपने काम के लिए जानी जाती है. उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्म उद्योगों में अपना करियर स्थापित किया है. 2004 में, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ से की थी. उसके बाद, उन्होंने कई तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मो में अभिनय किया जेसे चंदामामा, पुरुडु, मगधीरा, ओम शांति, आर्य 2, सिंघम, स्पेशल 26, येवडू, दो लफज़ों की कहानी, सीता और अन्य। वह अपने अभिनय के लिए कई पुरुस्कारों की प्राप्तकर्ता है.
व्यक्तिगत जीवन:-
काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता का नाम विनय अग्रवाल है, वह कपड़ा व्यवसाय में एक उद्यमी हैं. उनकी माता का नाम सुमन अग्रवाल है, वह एक कन्फेक्शनर हैं. काजल की एक छोटी बहन निशा अग्रवाल है, जो तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा में एक अभिनेत्री है. काजल ने अपनी शुरूआती पढाई सेंट ऐनी हाई स्कूल, मुंबई से की थी. उसके बाद, उन्होंने जय हिंद कॉलेज, मुंबई से मास मीडिया में स्नातक किया.
“कमल हासन की जीवनी” (Biography of Kamal Haasan in Hindi)
करियर:-
2004 में, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ से की थी. इस फिल्म में उन्होंने एक छोटी सहायक भूमिका थी। उसके बाद, उन्होंने कई तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मो में काम किया जेसे चंदामामा, पज़हानी, बोम्मलट्टम, गणेश जस्ट गणेश, डार्लिंग, मिस्टर परफेक्ट, बिजनेसमैन, नायक, स्पेशल 26, येवडू, साइज़ ज़ीरो, दो लफ़्ज़ों की कहानी, विवेकम, कवाचम, सीता और अन्य.
अवार्ड:-
फिल्मो में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए, उन्होंने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स, सिनेमा अवार्ड्स, विजय अवार्ड, फेमिना पेन शक्ति अवार्ड्स, ज़ी तेलुगु गोल्डन अवार्ड्स जीते है.
अन्य जानकारी:-
नाम | काजल अग्रवाल |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
पर्दापण | फिल्म-क्यूं हो गया ना (2004) |
आयु | 34 वर्ष (2019 के अनुसार) |
ऊचाई | इंच में 5’5 |
भार | 55 कि.ग्रा. |
बालो का रंग | भूरा |
आँखों का रंग | काला |
जन्मतिथि | 19 जून 1985 |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
स्कूल | सेंट ऐनी हाई स्कूल, मुंबई |
विश्वविधालय | जय हिंद कॉलेज, मुंबई
के.सी. कॉलेज, मुंबई |
शैक्षणिक योग्यता | मास मीडिया में डिग्री |
पिता का नाम | विनय अग्रवाल |
माता का नाम | सुमन अग्रवाल |
बहन का नाम | निशा अग्रवाल (अभिनेत्री) |
भाई का नाम | ज्ञात नही |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड | प्रभास (अभिनेता) |
शौक | नृत्य करना, योग करना |
पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान, शाहरुख़ खान, महेश बाबू |
पसंदीदा अभिनेत्री | काजोल,कैटरीना कैफ |
पसंदीदा व्यंजन | बिरयानी |
पसंदीदा कलर | लाल और नीला |
पसंदीदा गंतव्य | गोवा |
कुल आय | ज्ञात नही |
मैने आपके साथ “काजल अग्रवाल की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।