कुबरा सेठ एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और टीवी होस्ट है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. 2011 मे, उन्होंने हिंदी फिल्म ‘रेडी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उसके बाद, वह कुछ हिंदी फिल्मो में नज़र आई. फिल्मो के अलावा, उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है. 2013 में, वह भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला एमी पुरस्कार की विजेता हैं।
व्यक्तिगत जीवन:-
कुबरा सेठ का जन्म 27 जुलाई 1983 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था. उनके पिता का नाम मोहमद हादिद है और उनकी माता का नाम यस्मिन सेठ है. कुबरा के एक छोटा भाई है जिसका नाम दानिश सेठ है वह एक रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढाई न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु से पूर्ण की. 2005 में, वह राष्ट्रीय सूचना और प्रबंधन विज्ञान संस्थान, बैंगलोर से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद दुबई चली गईं। जब वह तेरह साल की थी, तब उसने शो होस्ट करना शुरू किया।
करियर:-
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. 2009 में, उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड ब्यूटी पेजेंट में मिस पर्सनेलिटी का खिताब भी जीता। 2011 में, उन्होंने हिंदी फिल्म ‘रेडी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उसके बाद, वह कुछ हिंदी फिल्मो में नज़र आई जैसे जोड़ी ब्रेकर्स, आई लव एनवाई, सुल्तान, गली बॉय और डॉली किट्टी और वो चमके सितारे.
फिल्मो के अलावा, उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है जैसे गोइंग वायरल प्रा.लि. , फोरप्ले, सेक्रेड गेम्स और टीवीएफ ट्रिपलिंग.
अन्य जानकारी:-
नाम | कुबरा सेठ |
व्यवसाय | मॉडल, अभिनेत्री, टीवी एंकर |
पर्दापण | टीवी – आदम वस मैडम (2010, टीवी एंकर के रूप में)
फिल्म- रेडी (2011) वेब सीरीज- गोइंग वायरल प्राइवेट लिमिटेड (2017) |
आयु | 36 वर्ष (2019 के अनुसार) |
ऊचाई | इंच में 5’7 |
भार | 55 कि.ग्रा. |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | भूरा |
जन्मतिथि | 27 जुलाई 1983 |
जन्मस्थान | बेंगलुरु, कर्नाटक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | इस्लाम |
गृहनगर | बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत |
स्कूल | न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु |
विश्वविधालय | ज्योति निवास कॉलेज, बेंगलुरु |
शिक्षा योग्यता | स्नातक |
पिता का नाम | मोहमद हादिद |
माता का नाम | यस्मिन सेठ |
बहन का नाम | ज्ञात नही |
भाई का नाम | दानिश सेठ |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड | ज्ञात नही |
शौक | घूमना |
पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहरुख़ खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | सुष्मिता सेन |
पसंदीदा व्यंजन | बिरयानी, चॉकलेट्स |
पसंदीदा कलर | काला |
पसंदीदा गायक | अरिजीत सिंह |
पसंदीदा गंतव्य | ज्ञात नही |
कुल आय | ज्ञात नही |
मैने आपके साथ “कुबरा सेठ की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।