मीका सिंह एक भारतीय पॉप गायक, रैपर और लाइव परफॉर्मर हैं। वह एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में ही कर दी थी और कई एकल एल्बम रिलीज़ किए। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे जब वी मेट, अजब प्रेम की गजब कहानी, राउडी राठौर, हमशकल्स, एबीसीडी 2, बादशाहों और सिम्बा जैसी कई हिट फिल्मे शामिल है। उन्होंने विभिन्न रियलिटी शो में भी अभिनय किया है।
व्यक्तिगत जीवन:-
मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय अजमेर सिंह चंदन था, वे एक संगीतकार और किसान थे। उनकी मां का नाम बलबीर कौर था, वह स्टेट लेवल रेसलर थीं। मिका सिंह के 5 भाई हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंजाब से की। उन्होंने बचपन में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। उन्हें तबला, हारमोनियम, और गिटार बजाने का बेहद शौक है। अगर बात करे मिका सिंह की लव लाइफ की तो उन्होंने अभी तक शादी नही की है.
करियर:-
1998 में, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एल्बम ‘ सावन में लग गयी आग’ से की। उसके बाद, उन्होंने कई एल्बम जारी किये जेसे मिका एंड अदर हिट्स पार्ट – 1, ओ सनम जानमैन, शेर-ए-पंजाब, चैंपियंस लीग टी 20, मिका सिंह इज किंग, कलेश और अन्य. उन्होंने कई बॉलीवुड में फिल्मो में भी अपनी आवाज़ दी जिनमे अपना सपना मनी मनी, ढोल, जब वी मेट, अग्ली और पगली, सिंह इज किंज, वफ़ा, जुगाड़, दिल बोले हड़िप्पा!, हाउसफुल, रेडी, प्यार का पंचनामा, राउडी राठौर, हिम्मतवाला, एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस, फुकरे, किक, हैप्पी न्यू ईयर, वीरे की वेडिंग, बत्ती गुल मीटर चालु, सिम्बा और अन्य हिट फिल्मे शामिल है. वह इंडिया के मस्त कलंदर, द कपिल शर्मा शो, बिग बॉस 9, द वॉयस इंडिया, म्यूज़िक का महा मुहब्बत और झलक दिखला जा 2 जैसे कई टीवी शो में भी दिखाई दिए। मीका ने हिंदी और पंजाबी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी कई गाने गाए हैं।
2014 में, मिका ने बॉलीवुड शोस्टॉपर्स में अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, शाहिद कपूर, अली जफर के साथ O2 एरीना में लाइव परफॉर्म किया था। 2016 में, उन्होंने ब्रिटेन में एक संगीत कार्यक्रम में डैनी सिंह और अपने 80,000 दर्शकों के साथ प्रदर्शन किया।
वाद-विवाद:-
2006 में, मीका सिंह राखी सावंत को अपनी बर्थडे पार्टी में पकड़ कर जबरदस्त किस करने की वजह से विवादों में आ गए थे। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था।राखी ने मुंबई कोर्ट में मीका के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया था। मीका ने एक इवेंट में एक दक्षिण दिल्ली के एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि इस मामले में मीका ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी इंसान के साथ मिसबिहेवियर को बरर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इस मामले में भी उनके के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। 2014 में, सिंगर मीका के ऊपर ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने का चार्ज लग चुका है। इस हिट एंड रन केस में पैसेंजर्स को चोट भी लगी थी। हालांकि बाद में मीका ने सफाई देते हुए कहा कि वह गाडी ड्राइव ही नहीं कर रहे थे।
अन्य जानकारी:-
नाम | अमरीक सिंह |
व्यवसाय | गायक, संगीतकार |
पर्दापण | एल्बम- सावन में लग गयी आग(1998) |
आयु | 41 वर्ष (अप्रैल 2019 के अनुसार) |
ऊचाई | 5’6 इंच |
भार | 70कि.ग्रा. |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
जन्मतिथि | 10 जून 1977 |
जन्मस्थान | दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदुत्व |
ग्रहनगर | पटियाला, पंजाब |
स्कूल | ज्ञात नही |
विश्विद्यालय | ज्ञात नही |
शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नही |
पिता का नाम | स्वर्गीय अजमेर सिंह चंदन (संगीतकार और किसान) |
माता का नाम | बलबीर कौर (राज्य स्तरीय पहलवान) |
भाई का नाम | दलेर मेहँदी, शमशेर मेहँदी, 3 और अन्य |
बहन का नाम | ज्ञात नही |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
प्रेमिका | डियाना उप्पल (मॉडल) |
शौक | गायन |
पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | माहिरा खान (पाकिस्तानी अभिनेत्री) |
पसंदीदा भोजन | काला |
पसंदीदा जगह | लंदन |
नेट वर्थ | ज्ञात नही |
मैने आपके साथ “मीका सिंह की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट किसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।