मिलिंद सोमन एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, निर्माता, व्यवसायी, फिटनेस प्रोत्साहक है. वह अपने काम के लिए जाने जाते है. 1988में, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. 1995 में, उन्होंने अंग्रेजी टीवी सीरियल ‘अ माउथफुल ऑफ़ स्काई’ में नज़र आये. 2000 में, उन्होंने हिंदी फिल्म ‘तरकीब’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उसके बाद, उन्होंने कई फिल्मो में अभिनय किया जेसे प्यार की धुन, 16 दिसंबर, रूल्स: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला, कटपुतली, भ्रम, जोड़ी ब्रेकर्स, बाजीराव मस्तानी और हमारा तिरंगा. वह कई टीवी सीरियल में भी नज़र आये.

व्यक्तिगत जीवन:-

मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवम्बर 1965 को स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था. उनके पिता का नाम प्रभाकर सोमन था, वह वैज्ञानिक थे. उनकी माता का नाम उषा सोमन है, वह शिक्षक है. मिलिंद सोमन के तीन बहने है जिनका नाम अनुपमा, नेत्रा, और मेधा सोमन है. उन्होंने अपनी शुरुआत पढाई डॉ. एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल, मुंबई से पूर्ण की। उसके बाद, उन्होंने साबू सिद्दीक इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंबई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लिया।

अगर बात करे मिलंद सोमन की लव लाइफ की तो उन्होंने 2006 में,  फ्रांसीसी अभिनेत्री माइलिन जैम्पानो से शादी की थी, लेकिन 2008 में उन्होंने तलाक ले लिया। उसके बाद, 22 अप्रैल 2018 को उन्होंने अलिबाग में अंकिता कंवर से विवाह किया।

https://desibabu.in/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-2

करियर:-

1988 में, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. 1995 में , वह अलीशा चिनॉय के संगीत वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ में नज़र आये। 2000 में, उन्होंने हिंदी फिल्म ‘तरकीब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद, उन्होंने कई फिल्मो में अभिनय किया जेसे 16 दिसंबर, सूर्या, भागमती, पचैकिलि मुथुचराम (तमिल), से सलाम इंडिया, गंधा: स्मेल (मराठी), एजेंट हैमिल्टन: बट नॉट इफ इट कंसर्नस योर डॉटर, डेविड, बाजीराव मस्तानी, हमारा तिरंगा और अन्य.

टीवी- फिल्मो के अलावा, वह कई टीवी सीरीज में भी नज़र आये जेसे ए माउथफुल ऑफ़ स्काई (अंग्रेजी), मार्गारीटा, सी हॉक्स और नूरजहाँ. 2010 में, उन्होंने प्रसिद्ध रियलिटी टीवी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ (सीज़न 3) में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। इस शो में वह चौथे स्थान पर आये थे।

अन्य जानकारी :-

नाम मिलिंद सोमन
व्यवसाय मॉडल, अभिनेता, निर्माता, व्यवसायी, फिटनेस प्रोत्साहक
पर्दापण हिंदी फिल्म- तरकीब ( 2000)

मराठी फिल्म- गंधा: स्मेल (2009)

अग्रेजी फिल्म- ‘एजेंट हैमिल्टन: बट नॉट इफ इट कंसर्नस योर डॉटर (2012)

अंग्रेजी टीवी- अ माउथफुल ऑफ़ स्काई (1995)

हिंदी टीवी- मार्गरीटा  (1997)

फिल्म निर्माण- रूल्स:प्यार का सुपरहिट फार्मूला (2003)

आयु 53  वर्ष (जून 2019के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’11
भार 75 कि.ग्रा.
जन्मतिथि 4 नवम्बर 1965
जन्मस्थान स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
धर्म हिंदू
स्कूल डॉ. एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल, मुंबई
विश्वविधालय साबू सिद्दीक इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंबई
शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
पिता का नाम स्वर्गीय प्रभाकर सोमन (वैज्ञानिक)
माता का नाम उषा सोमन (शिक्षक)
बहन का नाम अनुपमा, नेत्रा, और मेधा सोमन
भाई का नाम कोई नही
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम माइलेन जम्पानोई (पहली पत्नी, 2006-2009)

अंकिता कंवर (दूसरी पत्नी)

शौक घूमना, किकबॉक्सिंग
पसंदीदा अभिनेता ज्ञात नही
पसंदीदा अभिनेत्री ज्ञात नही
पसंदीदा व्यंजन मछली
पसंदीदा फिल्म शोले
पसंदीदा कलर काला और सफ़ेद
पसंदीदा गंतव्य गोवा, यूरोप
कुल आय $ 20 मिलियन (लगभग)

मैने आपके साथ “मिलंद सोमन की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।