नवदीप सैनी एक भारतीय क्रिकेटर हैं. 2013 से, उन्होंने दिल्ली के लिए खेलना शुरू किया था. अगस्त 2019 में, उन्होंने भारत क्रिकेट टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की।
व्यक्तिगत जीवन:-
नवदीप सैनी का जन्म 23 नवम्बर 1992 को करनाल, हरियाणा में हुआ था. उनके पिता का नाम अमरजीत सिंह सैनी है, उन्होंने हरियाणा सरकारी विभाग में एक ड्राइवर के रूप में काम किया है. उनकी माता गृहणी है. नवदीप के एक भाई है जिसका नाम मनदीप सिंह सैनी है. नवदीप ने अपनी स्कूल की पढाई हरियाणा से पूर्ण की. उसके बाद, उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र, हरियाणा से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी में स्नातक में स्नातक किया.
करियर:-
2 जनवरी 2016 को, नवदीप ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। फरवरी 2017 में, उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के द्वारा 10 लाख में खरीदा गया. जनवरी 2018 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 2018 आईपीएल नीलामी में 3 करोड़ में खरीदा था. 2019 तक, उन्होंने उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला. 2017-18 के रणजी ट्रॉफी में, वह दिल्ली के लिए विकेट लेने वाले उत्तम खिलाड़ी थे. 2018-19 में विजय हजारे ट्रॉफी में, उन्होंने दिल्ली के लिए प्रमुख विकेट लिए थे. 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए, उन्हें इंडिया सी के दस्ते में नामित किया गया था।
जून 2018 में, नवदीप को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के टेस्ट टीम में शामिल किया गया, लेकिन उस वक़्त वह नहीं खेले। 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए, उन्हें एक स्टैंडबाय गेंदबाज के रूप में टीम में रखा. जुलाई 2019 में, उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय में नामित किया गया था. 3 अगस्त 2019 को, उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी 20 आई में अपने करियर की शुरुआत की। उस मैच में, उन्होंने अपने चार ओवरों में तीन विकेट लिए. उस दौरान, उन्हें मैन ऑफ द मैच के रूप में चुना गया।
अन्य जानकरी:-
नाम | नवदीप सैनी |
व्यवसाय | क्रिकेटर |
अंतर्राष्ट्रीय पर्दापण | अगस्त 2019 में किया |
घरेलू/ स्टेट टीम | दिल्ली, दिल्ली डेयरडेविल्स |
जर्सी न. | #23 (घरेलू) |
आयु | 26 वर्ष (अगस्त 2019 के अनुसार) |
ऊचाई | इंच में 5’10 |
भार | 65 कि.ग्रा. |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | भूरा |
जन्मतिथि | 23 नवम्बर 1992 |
जन्मस्थान | करनाल, हरियाणा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
गृहनगर | करनाल, हरियाणा |
स्कूल | ज्ञात नही |
विश्वविधालय | कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र, हरियाणा |
शिक्षा योग्यता | कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी में स्नातक |
पिता का नाम | अमरजीत सिंह सैनी (हरियाणा सरकारी विभाग में ड्राइवर के रूप में काम किया |
माता का नाम | नाम ज्ञात नही |
बहन का नाम | ज्ञात नही |
भाई का नाम | मनदीप सिंह सैनी |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड | पूजा बिजर्निया (अफवाह) |
शौक | घूमना |
पसंदीदा अभिनेता | ज्ञात नही |
पसंदीदा अभिनेत्री | ज्ञात नही |
पसंदीदा व्यंजन | ज्ञात नही |
पसंदीदा कलर | ज्ञात नही |
पसंदीदा क्रिकेटर | गौतम गंभीर |
पसंदीदा गंतव्य | ज्ञात नही |
कुल आय | ज्ञात नही |
मैने आपके साथ “नवदीप सैनी की जीवनी” साझा की है. आपको यह पोस्ट कैसी लगी, अपने विचार हमे कमेंट बॉक्स में बताये!