“नीता अम्बानी की जीवनी” (Biography of Nita Ambani in Hindi)

नीता अम्बानी एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पुत्रवधु हैं। वह धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। वह मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन भी हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के “दृष्टि” नामक समाज सेवी संस्था से भी जुड़ी हैं।  2010 में, नीता अम्बानी ने रिलायंस फाउंडेशन नाम के चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की है। यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसके माध्यम से  ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति और खेल की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी इस ट्रस्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों में बेहतरीन सेवाएं दी हैं। उन्हें श्री चंद्रशेखरेन्द्र सरस्वती विश्व महाविधालय (एससीएसवीएमवी यूनीवर्सिटी) कांचीपुरम से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई  है। यह उपाधि उन्हे शिक्षा, समाज सेवा और मानव प्रेम के लिए मिली हैं।

व्यक्तिगत जीवन:-

नीता अम्बानी का जन्म 1 नवम्बर 1964 को मुंबई, महारष्ट्र में हुआ था. उनके पिता का नाम रविंद्रभाई दलाल है वह बिरला समूह के वरिष्ठ अधिकारी थे. उनकी माता का नाम पूर्णिमा दलाल है. नीता के बहन है जिसका नाम ममता दलाल है, वह अध्यापक है. नीता को भारतीय क्लासिकल डांस में शुरू से ही काफी रूचि थी और वह इस में ही अपना कैरियर बनाना चाहती थी जब कि उन की मां उन्हे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाना चाहती थीं। उन्होंने मुंबई से ही अपनी शुरूआती पढाई की. उसके बाद, उन्होंने नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत से वाणिज्य में स्नातक किया. वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं।

अगर बात करे नीता अम्बानी की लव लाइफ की तो एक बार नीता अंबानी का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक नृत्य प्रदर्शन था, उस कार्यक्रम में रिलायंस समूह के चेयरमैन धीरूभाई अंबानी भी उपस्थित थे नीता के नृत्य को देखकर धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन नीता से इतने प्रभावित हुये और उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी बहू के रूप में मांग लिया। धीरूभाई ने आयोजक से उनके बारे में पूछा और टेलीफोन नंबर सहित नीता से संबंधित सभी जानकारियाँ ले ली| नीता के पिता से धीरू भाई ने नीता से मिलने के लिए कहा। थोड़ी दृढ़ता से, उन्होंने धीरू भाई को मिलने के लिए सहमति दी।  अपने कार्यालय में, धीरू भाई ने नीता से कई चीजों के बारे में प्रश्न पूछा, जिसमें शिक्षा, शौक और खाना पकाने के कौशल से संबंधित सवाल शामिल थे। फिर, उन्होंने नीता को अपने घर आने के लिए आमंत्रित किया। नीता, धीरू भाई अंबानी के घर गईं । नीता अन्दर आई सबके साथ बैठी और सबसे बात की और तब मुकेश के साथ कहीं बाहर मिलने का फैसला लिया। मुकेश और नीता अंबानी ने इस बैठक के बाद से बार-बार मिलने लगे। हालांकि, नीता अभी भी इस संबंध के बारे में काफी उलझन में थीं। एक दिन जब मुकेश और नीता पोद्दार रोड से गुजर रहे थे, मुकेश ने अपनी कार को लाल यातायात सिग्नल देखकर रोक दिया। हालांकि सिग्नल ग्रीन होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी कार नहीं चलाई। नीता ने उन्हें कार आगे बढ़ाने के लिए कहा क्योंकि इससे यातायात जाम हो सकता था। मुकेश ने उसे स्पष्ट रूप से कहा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी ? उन्होंने उनसे कहा वह कार तब आगे बढ़ाएंगे जब वह उनके प्रश्न का जवाब देंगी। नीता को कोई विकल्प नहीं मिला और उन्होंने उनसे हाँ कर दिया। इस प्रकार, नीता की मुकेश अम्बानी से शादी हुई. उनके दो बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी और एक बेटी ईशा अम्बानी है.

करियर:-

नीता अम्बानी के शादी के बाद एक प्राथमिक शिक्षिका के रूप में पढ़ाना शुरू किया। नीता की पढ़ने की रूचि को देखते हुए 2003 में , धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना जून की गयी। यह स्कूल मुंबई के बेहतरीन स्कूलों में से एक है. वह इस स्कूल में संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करती है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज और युएनएआईडीएस के एड्स इनिशीएटिव का भी हिस्सा हैं। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक और धर्मार्थ से जुड़े कार्यों को देखती हैं। 2010 में, नीता अम्बानी ने रिलायंस फाउंडेशन नाम के चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की है। यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति और खेल की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। वह मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन भी हैं।

पुरस्कार और उपलब्धिया:-

2005 में, उन्हें  इंटरनेशनल वुमन डे पर भारत नारी शक्ति संगठन की ओर से समाज सेवा विश्व भूषण की उपाधि प्राप्त हुई हैं।

2012 में, उन्हें एआईएमए की तरफ से कारपॉरेट सिटिजन ऑफ द इअर का पुरस्कार प्राप्त है.

अन्य जानकारी:-

नाम नीता अम्बानी
व्यवसाय अध्यक्ष (रिलायंस फाउंडेशन)
आयु 55 वर्ष (2019 के अनुसार)
ऊचाई इंच में
भार कि.ग्रा.
बालो का रंग भूरा
आँखों का रंग भूरा
जन्मतिथि नवम्बर
जन्मस्थान मुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
गृहनगर मुंबई, भारत
स्कूल ज्ञात नही
विश्वविधालय नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शैक्षणिक योग्यता वाणिज्य में स्नातक
पिता का नाम रविंद्रभाई दलाल (बिरला समूह के वरिष्ठ अधिकारी)
माता का नाम पूर्णिमा दलाल
भाई का नाम ज्ञात नही
बहन का नाम ममता दलाल (अध्यापक)
वैवाहिक स्थिति वैवाहिक
पति का नाम मुकेश अंबानी
बच्चे बेटा – आकाश अंबानी और अनंत अंबानी

बेटी- ईशा अंबानी

शौक फ़िल्में देखना, परोपकारी कार्य करना, शिक्षण,  पुस्तकें पढ़ना,  नृत्य करना, तैराकी करना, संगीत सुनना, यात्रा करना
पसंदीदा अभिनेता ज्ञात नही
पसंदीदा अभिनेत्री ज्ञात नही
पसंदीदा डांस फॉर्म भरतनाट्यम
पसंदीदा खेल क्रिकेट
कुल आय $40.1 बिलियन (₹2,60,622 करोड़)

नोट : ये संपत्ति उनके पति मुकेश अंबानी के आधार पर है।

मैने आपके साथ “नीता अम्बानी की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट किसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।