सोफी टर्नर हॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह अपने बेहतरीन काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टीवी श्रृंखला गेम ऑफ थ्रोन्स (2011-वर्तमान) के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरीज के माध्यम से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली। उसके बाद, वह फिल्म ‘अनॉथर मी’ (2013), ‘एक्स-मेन: एपोकैलिप्स’ (2016) और ‘जोसी’ (2016) जैसी फिल्मों में नज़र आई हैं। सोफी को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं।
व्यक्तिगत जीवन:-
सोफी टर्नर का जन्म 21 फरवरी 1996 को नॉर्थम्प्टन, इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता का नाम एंड्रयू टर्नर है, वह वितरण कंपनी के लिए काम करते थे। और उनकी माँ का नाम सैली टर्नर है। वह एक स्कूल टीचर थी। उसके दो भाई हैं। सोफी ने अपनी पढाई किंग्स हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की. वह थिएटर कंपनी प्लेबॉक्स की सदस्य हैं।
अगर बात करे सोफी टर्नर की लव लाइफ की तो वह ‘जो जोनस के साथ रिश्ते में है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो जोनास के साथ सगाई की भी घोषणा की है।
करियर:-
जब वह 15 साल की थी तब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन श्रृंखला “गेम ऑफ थ्रोन्स” से की थी। 2013 में उन्होंने उपन्यास पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘अनॉथर मी’ में मुख्य किरदार निभाया। उसी वर्ष, उन्होंने टेलीविजन फिल्म ‘द थर्टीन्थ टेल’ में एडलाइन मार्च के रूप में काम किया। उसके बाद, वह कुछ फिल्मो में नज़र आई जेसे बमुश्किल घातक, एक्स-मेन: एपोकैलिप्स, जोसी, टाइम फ्रीक, डार्क फीनिक्स और हेवी.
अवार्ड:-
सोफी टर्नर ने एम्पायर हीरो अवार्ड, ह्यूडिंग अवार्ड्स, ग्लैमर अवार्ड्स, वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और EWwy अवार्ड जैसे कई पुरस्कार जीते हैं।
“हार्ड कौर की जीवनी” (Biography of Hard Kaur in Hindi)
“हेज़ल कीच की जीवनी” (Biography of Hazel Keech in Hindi)
अन्य जानकारी:-
नाम | सोफी टर्नर |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
पर्दापण | टीवी- गेम्स ऑफ थ्रोन्स (2011-वर्तमान)
फिल्म- अनॉथर मी (2013) |
आयु | 23 वर्ष (2019 के अनुसार) |
ऊचाई | इंच में 5’9 |
भार | 64 कि.ग्रा. |
बालो का रंग | भूरा |
आँखों का रंग | नीला |
जन्मतिथि | 21 फरवरी 1996 |
जन्मस्थान | नॉर्थम्प्टम, इंग्लैंड |
राष्ट्रीयता | ब्रिटिश |
धर्म | ईसाई धर्म |
गृहनगर | इंग्लैंड |
स्कूल | द किंग्स हाई स्कूल फॉर गर्ल्स |
विश्वविधालय | ज्ञात नही |
शिक्षा योग्यता | ज्ञात नही |
पिता का नाम | एंड्रयू टर्नर |
माता का नाम | सैली टर्नर |
बहन का नाम | कोई नही |
भाई का नाम | जेम्स टर्नर, विल टर्नर |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड | जो जोनस (गायक) |
शौक | यात्रा करना और पढ़ना |
पसंदीदा अभिनेता | जैक निकोलसन, रिचर्ड बर्टन और अल पैचीनो |
पसंदीदा अभिनेत्री | जेसिका अल्बा और सारा बैल |
पसंदीदा व्यंजन | पिज्जा |
पसंदीदा कलर | काला |
पसंदीदा गंतव्य | ज्ञात नही |
कुल आय | ज्ञात नही |
मैने आपके साथ “सोफी टर्नर की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।