अगर मैं गलत नहीं हूं तो यह बात सच है की दुनिया की सबसे ज्यादा सक्सेसफुल लोगों सबसे ज्यादा मोटिवेटेड होते हैं|

लेकिन केवल मोटिवेशन से ही सक्सेस नहीं मिलती इसमें आपकी आदत और कर्म का भी बहुत बड़ा योगदान है|

दुनिया के सबसे ज्यादा सक्सेसफुल लोग अपने काम के प्रति passionate होंगे परंतु बिना कर्म का समावेश किए हुए इच्छित फल की प्राप्ति नहीं हो सकती|

यह हमारी आदतें ही है जो हमें सफलता या असफलता की ओर अग्रसर करती है|

अगर आपने अपने जीवन में ऐसी आदतों को अपनाया है जो आपको आगे बढ़ने में मदद करती हैं तो आप एक दिन वही होंगे जहां पहुंचना चाहते थे, आप वही कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं, उतना ही पैसा कमा पाएंगे जितना आपने सोचा था|

जो आदते हम जीवन जीवन की शुरूआत में डालते हैं वही आदतें जीवन पर्यंत बनी रहती है|

https://desibabu.in/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-2

हम उन्हीं आदतों को जिंदगी भर follow करते रहते हैं और हमें पता भी नहीं चलता|

सफल लोगों की आदतें अन्य लोगों से अलग होती है जो कि मैं उन्हें सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान देती है|

आइए जानते हैं सफल लोगों की ऐसी ऐसी 20 आदतें जो आपको भी जीवन में सफल बना सकती है|

1# मितव्ययी बने:

अधिकतर अमीर लोग कम खर्च करते हैं वह अपनी आमदनी का 20% जमा करते हैं और बाकी जीवन की बेहतरी के लिए खर्च करते हैं|

कुछ लोग जो आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं क्योंकि उनके खर्चे बहुत ज्यादा होते हैं| वह अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करते हैं| अगर वह लोग आर्थिक परेशानियों से बचना चाहते हैं तो उन्हें बचत करनी चाहिए और पैसे एक प्लानिंग के साथ खर्च करने चाहिए|

आप की बचत आपके बुरे वक्त में काम आती है और आप कई परेशानियों से बच सकते हैं| एक चीज आपको ध्यान रखनी चाहिए की जरुरत से ज्यादा खरीदी गई चीज हमेशा बेकार ही जाती है| इसलिए हमेशा काम की चीजों पर ही खर्च करना चाहिए|

2. किताबें पढ़ने की आदत डालें:

अच्छी किताबों का जीवन को सही दिशा देने में बहुत बड़ा योगदान होता है| प्रतिदिन किताबें पढ़ने से मन में उर्जा का संचार होता है| आप अच्छा महसूस करते हैं| किताबें पढ़ने से अच्छे विचार मन में आते हैं| आप प्रतिदिन नहीं चीजें सीखते हैं| जिस तरह तन को सही रखने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी तरह मन के लिए ज्ञान की आवश्यकता होती है| आप सफल लोगों की जीवनी पढ़ सकते हैं और उनके जीवन से शिक्षा ले सकते हैं| इससे आपको यह ज्ञान होगा की जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना किस प्रकार करना चाहिए|

3. पूरी नींद ले

आपका सोने का टाइम निश्चित होना चाहिए|रात को जल्दी सोए और जल्दी उठे| अच्छी नींद से दिमाग को ऊर्जा मिलती है और आप पूरे ध्यान से काम कर पाते हैं|

4. अपनी To-Do लिस्ट पूरी करें

दिन की शुरुआत में आप एक लिस्ट बनाते हैं जिसमें वह सारे काम लिखते हैं जो कि आपको उसी दिन करने हैं| हमेशा कोशिश कीजिए कि रात को सोने से पहले आपके सारे काम पूरे हो जाएं जिससे कि आपको कोई काम कल पर टालने की जरूरत ना पड़े| इससे आपका अगले दिन का schedule खराब नहीं होगा|

5. अपनी To-Do लिस्ट छोटी रखें और उसे prioritize करें

आप सबसे पहले अपनी जरूरी कामों की लिस्ट बनाएं और उस लिस्ट को इस प्रकार अरेंज करें कि सबसे जरूरी काम सबसे पहले हो| इस तरह आप सबसे जरुरी कामों को पहले कर पाएंगे| अनावश्यक कार्य जो आपके जीवन में ज्यादा महत्व नहीं रखते उन्हें अपनी लिस्ट से हटा दें|

6. अपने जीवन के लक्ष्य लिख कर रखें

दोस्तों आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सच में काम करता है| इसलिए सबसे पहले आपके जीवन को जो भी लक्ष्य है उसे पेपर पर लिख ले| और और रोज सुबह उस लक्ष्य को देखें| इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा और आप जीवन में क्या पाना चाहते हैं है उस पर आप ध्यान केंद्रित कर पाएंगे| ऐसा करने से आपको एक अलौकिक शक्ति का एहसास होगा जोकि आपके अंदर ही है| कागज पर लिखे लक्ष्य को बार बार देख कर आप स्वयं को उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं|

7. आंकलन करें

आप जीवन में अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़े प्रयास करते हैं लेकिन इसी के साथ साथ यह भी जरूरी है कि आप उनका मूल्यांकन करें| हमेशा समय समय पर यह आंकलन करना चाहिए कि आप के प्रयास आपको अपने लक्ष्य के कितना करीब ले आए हैं| अगर आपको महसूस होता है कि वर्तमान में जो आप कर रहे हैं वह आपको अपने लक्ष्य से दूर ले जा रहा है तो आप अपने प्रयासों को उसी अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं|

8. अपने काम के समय का उचित बंटवारा करें

मैंने कुछ लोगों को देखा है जो लगातार काम करते रहते हैं और इससे उनकी प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है| निरंतर काम में लगे रहने से आपके शरीर को आराम नहीं मिल पाता जिससे कि आप अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं कर पाते| बेहतर है कि आप अपने काम के घंटों को कुछ इस तरीके से बांटे कि आप बीच-बीच में rest भी कर सकें| आप हर 90 मिनट के बाद 5 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं| इससे आप हर समय energetic बने रहेंगे|

9. जल्दी उठे

जल्दी उठना अपने आप में एक रामबाण औषधि है| जल्दी उठकर आप एक्सरसाइज कर सकते हैं| walk पर जा सकते हैं| जल्दी उठने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और आप पूरे दिन को easily schedule कर सकते हैं|

10. अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं

आपका परिवार आपके बुरे वक्त में भी काम आता हैं| आप चाहे कैसे भी हो परिवार वाले आपको अपनाते हैं| आपके काम में आपकी सहायता करते हैं इसलिए आपको अपने परिवार के साथ भी time spend करना चाहिए| जो लोग अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताते हैं वो लोग ज्यादा खुश रहते हैं| एकांकी जीवन जीने से व्यक्ति प्रकार के मानसिक रोगों से ग्रस्त हो जाता है| अकेले रहने वाले लोगों में डिप्रेशन की समस्या आम हो गई है| अपने परिवार की खुशी के लिए कुछ करें| यह आपको भीतरी आनंद का आभास करवाएगा|

11. कड़ी मेहनत करें

आपको हमेशा यह ज्ञात होना चाहिए कि आपके competitor आपसे आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं| अब चाहे किसी बिजनेस में हो या student हो, अन्य किसी भी field में हो, अपना 100% दे| कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है|

12. एक white board का इस्तेमाल करें

आप जो भी चाहते हैं उसे एक white board पर बना दें और daily usey देखें| मैं इसकी यहां पर व्याख्या नहीं करूंगा आप इसे करके देखे हैं| बदलाव आपको खुद ब खुद महसूस हो जाएंगे|

13. अपने सपनों को शेयर करें

अगर आप अपना सपना किसी से शेयर करते हैं तो हो सकता है आपको ऐसा व्यक्ति मिल जाए जिसके सपने भी आपके जैसे हों। ऐसे व्यक्ति से बात करने से आपको एक अलग ही तरह का एहसास होता है| और जिस लक्ष्य की तरफ आपको बढ़ाना है उसके बारे में और जानकारी मिलती है| क्या पता आपको कोई ऐसा secret पता चल जाए जो आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करें| इसलिए हमेशा ऐसे लोगों से मिलने का प्रयास करें जिनके सपने आपसे मिलते जुलते हैं| दोस्तो एक बात ध्यान रखें आपके friend circle का आपके आचरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है इसलिए हमेशा दोस्तों का चुनाव सोच समझ कर करें|

14. हमेशा सफल लोगों के साथ रहे

अगर आप अपना टाइम ऐसे लोगों के साथ बिताते हैं जो हमेशा समस्याओं के बारे में बात करते हैं तो वे आपको भी demotivate कर देंगे| ऐसे लोग सिर्फ मुसीबतों को देखते हैं और हमेशा उन्हीं का रोना रोते रहते हैं| इन्हें भी ऐसा कोई चाहिए होता है जो इनकी बातें सुन सके| ऐसा करके ही इन्हें अच्छा feel होता है| अगर आप हमेशा ऐसे लोगों के साथ ही रहते हैं तो वह दिन दो नहीं जब आप भी उन्हीं के जैसे बन जाएंगे|

15. Healthy Diet लेवे

मैंने कई लोगों को देखा है जो हमेशा काम में ही बिजी रहते हैं| भोजन करने का कोई निश्चित समय नहीं होता| और वह जल्दी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं| जीवन संतुलन का नाम है| अपना भोजन समय पर करें और उसमें पोष्टिक तत्वो को सम्मिलित करें|

16. Stop Killing your Time

समय के लिए एक कहावत बहुत मशहूर है कि जो लोग समय को नष्ट कर देते हैं समय उन्हें नष्ट कर देता है| अगर आप अपना अधिकतर समय बेकार की चीजों में लगाते हैं तो निश्चित ही आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं| अधिकतर लोग काम के समय में सोशल नेटवर्किंग साइट्स, Whatsapp में बिजी रहते हैं| इन सभी कामों के लिए आपको एक निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए और उसी समय इन चीजों को एक्सेस करना चाहिए|

17. लोगों की मदद करें

किसी ने ठीक ही कहा है कि अगर आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं तो लोगों को उनके सपने पूरे करने में मदद कीजिए| दोस्तों यह बात एकदम सच है| आपकी सफलता केवल आपकी नहीं होती| उसके पीछे बहुत से लोगों का हाथ होता है और इनमे से कुछ लोग वही होते हैं जिनकी जरूरत पड़ने पर आपने सहायता की थी| मदद करने से एक अच्छा एहसास मिलता है| रोजाना कम से कम एक व्यक्ति की मदद कीजिए|

18. शुक्रगुजार बनिए

आपको अपने में जो कुछ भी मिला है उसका शुक्रिया अदा कीजिए| अपनी छोटी से छोटी सफलता पर भी उन लोगों का शुक्रिया अदा कीजिए जिन्होंने आपकी वहां तक पहुंचने में सहायता की| रोजाना सुबह उठते ही अपनी आंखें बंद करें और भगवान को धन्यवाद कहें और लग जाएं अपने काम में|

19. त्याग करें

आपको अपने जीवन में उन चीजों को छोड़ना पड़ता है जो आपको अपने लक्ष्य से दूर ले जाती है| बोर्ड एग्जाम में top करना चाहते हैं pr इसके लिए आप tv देखना नहीं छोड़ सकते हैं तो फिर आप परीक्षा में अव्वल कैसे आएंगे| jo समय आप पढ़ाई के लिए दे सकते थे उसे अपने टीवी देखने में bita दिया| किसी ने ठीक ही कहा है कुछ कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है| आपको un सभी chizo को छोड़ना पड़ेगा जो आपका ध्यान भटकाती है|

20. चीजों को व्यवस्थित रखें

अगर आपको चीजों को व्यवस्थित रखना पसंद है yh इस बात का संकेत है आप अपना जीवन भी वैसे तरीके से चलाने में रुचि रखते हैं| ऐसे लोग हर काम योजनाबद्ध तरीके से करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त हो| अपने दैनिक जीवन में भी आप चीजों को व्यवस्थित करें जिससे कि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके| इस तरह आप अपने समय की बचत कर पाएंगे|

यह सफल लोगों की 20 आदतें थी जिन्हें कोई भी फॉलो कर सकता है| इनके लिए कोई विशेष ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती| अपनी आदतों में बदलाव लाकर आप अपने जीवन में भी बदलाव ला सकते हैं| आपकी आदते ही आपके व्यक्तित्व का निर्माण करती है| इसलिए हमेशा अच्छी आदत डालें|

कोई भी मनुष्य यह व्यक्ति जिसने अपनी जीवन में सफलता प्राप्त की है वह आपसे अलग नहीं था| उन्होंने सिर्फ अपनी आदतों में बदलाव किया अपने लक्ष्य का पीछा करना कभी नहीं छोड़ा| यही अंतर है है एक सफल और असफल व्यक्ति में| सफल व्यक्ति केवल अच्छी आदतों को अपनाता है और जीवनभर उनका पालन करता है जबकि असफल बिल्कुल इसके विपरीत होता है|

इसलिए अगर आप भी अपने जीवन में बड़ी सफलता पाना चाहते हैं तो अच्छी आदतों को अपने जीवन में सम्मिलित कीजिए| यह काम 1 दिन में नहीं आऊंगा| आपको प्रतिदिन इसे follow करना होगा तभी आप सफलता के शिखर को छू सकते हैं| दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जिससे आप पूरी लगन से करना चाहे और वह आपसे ना हो| यह दुनिया उन्हीं की है जो कुछ बड़ा करना चाहते हैं|

तो देर मत कीजिए, ज्यादा सोचिए नहीं, आज से ही निश्चय कीजिए कि आप इन सारी शब्दों को अपने दिनचर्या में सम्मिलित करेंगे| यह आपकी जिंदगी बदल देगा|