हमारे साथ प्राय: समस्या यही होती है कि हम झूठी प्रशंसा के द्वारा बरबाद हो जाना तो पसंद करते हैं, परन्तु वास्तविक आलोचना के द्वारा संभल जाना नहीं।


वाणी में भी अजीब शक्ति होती है कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है..!


कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी ज्यादा खतरनाक होती है। क्योंकि वह उस समय वार करता है जब हम कल्पना भी नहीं कर सकते।


इंसान मकान बदलता है, वस्त्र बदलता है, सम्बंध बदलता है, फिर भी दु:खी रहता है। क्योंकि, वह अपना स्वभाव नहीं बदलता!


किसी शांत और विनम्र व्यक्ति से अपनी तुलना करके देखिए। आपको लगेगा कि, आपका घमंड निश्चय ही त्यागने जैसा है।


हर व्यक्ति के अन्दर एक शक्ति छिपी रहती है जब वह जाग्रत होती है तभी चमत्कार होते हैं। अपनी शक्तियों को पहचानें ।

https://desibabu.in/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-2

यह आवश्यक नहीं कि हर लड़ाई जीती ही जाए। आवश्यक तो यह है कि हर हार से कुछ सीखा जाए।


किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति देखकर उसके भविष्य का उपहास मत उड़ाओ क्यूंकि काल में इतनी शक्ति है कि वो एक साधारण से कोयले को भी धीरे-धीरे हीरे में बदल देता है।


कामयाब व्यक्ति अपने चेहरे पर दो ही चीजें रखते हैं – पहली मुस्कुराहट- मसलों को हल करने के लिए और दूसरी खमोशी – मसलों से दूर रहने के लिए।


जिंदगी को लेकर हमारी शिकायतें जितनी कम होती जायेंगी, हमारा जीवन उतना ही बेहतर बनता जाएगा।


जब जिन्दगी हँसाए, तब समझना कि अच्छे कर्मों का फल मिल रहा है। जब जिन्दगी रुलाये, तब समझना कि अब अच्छे कर्म करने का समय आ गया है।


चलने वाले दोनों पैरों में कितना फर्क है- एक आगे तो एक पीछे.. पर न तो आगे वाले पैर को अभिमान है, और न पीछे वाले पैर को अपमान.. क्योंकि उन्हें पता होता है कि पल भर में ये बदलने वाला है।


हमें किसी भी खास समय के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने हर समय को खास बनाने की पूरी तरह से कोशिश करनी चाहिए।


आपका असली मुकाबला केवल अपने आप से है। अगर आप आज खुद को बीते हुए कल से बेहतर पाते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी जीत है।


इंसान जिंदगी में गलतियाँ करके उतना दु:खी नहीं होता हैं, जितना कि वह बार-बार उन गलतियों के बारे में सोच कर होता है।