दिनेश लाल यादव एक एक भारतीय एंकर, भोजपुरी फिल्म अभिनेता, गायक, फिल्म निर्माता, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें लोग निरहुआ के नाम से जानते है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उसके बाद, उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मो में अभिनय किया जेसे विधाता, निरहुवा नंबर 1, दुशमनी, राजा बाबू, राम लखन, बॉर्डर, शेर-ए-हिंदुस्तान और अन्य. 2012 में, वह कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस 6 में भी नज़र आये. 2016 में, भोजपुरी फिल्मों में उनके योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें “भारती सम्मान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत जीवन:-

दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था. वह गाजीपुर के प्रसिद्ध बिरहा परिवार से है। उनके पिता का नाम कुमार यादव है, वह एक कारखाने में काम करते थे। दिनेश का बचपन कोलकाता के बेलघोरिया में गुजरा. उनकी माता गृहणी थी. उनके दो भाई है जिनका नाम विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव है. उनके तीन बहने है. निरहुआ ने अपनी शुरूआती पढाई कोलकाता से पूर्ण की. उसके बाद, उन्होंने मलिकपुरा महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली.

अगर बात करे दिनेश लाल यादव की लव लाइफ की तो उन्होंने अभिनेत्री पाखी हेगड़े से विवाह किया है. उनके दो बेटे है जिनका नाम आदित्य और अमित है.

“रानी चटर्जी की जीवनी” (Biography of Rani Chatterjee in Hindi)

https://desibabu.in/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-2

करियर:-

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘ चलत मुसाफिर मोह लिओ रे’ में एक सहायक अभिनेता के रूप में की। 2008 में, उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ में प्रमुख भूमिका निभाई. वह बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। उसके बाद, उन्होंने अपने करियर में कई सफल की जेसे परिवार, चलानी के चालल दूल्हा, प्रतिज्ञा, निरहुआ चलल ससुराल, एक दूजे के लिए, जिगरवाला, आशिक आवारा, मोकामा 0 के.एम., काशी अमरनाथ, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, शेर-ए-हिंदुस्तान। उनकी आने वाली फिल्मे जिनमे पटना जंक्शन, आये हम बाराती बारात लेके, निरहुआ चलल ससुराल 3, वीर योद्दा महाबली और तुझको राखे राम तुझको अल्लाह राखे ‘ शामिल है. 2012 में, वह कलर्स टीवी के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ मे नज़र आये.

राजनितिक करियर:-

27 मार्च 2019 को, निरहुआ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ में भाजपा में शामिल हुए हैं। 3 अप्रैल 2019 को उन्हें आज़मगढ़ (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक सभा टिकट मिला, वह अखिलेश यादव (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

पुरस्कार:-

उन्हें फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ और ‘पटना से पाकिस्तान’ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ. दिनेश को उनकी पहली भोजपुरी फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी’ के लिए बीआईएफए 2015 ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2016 में,  भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ के योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें “भारती सम्मान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अन्य जानकारी:-

नाम दिनेश लाल यादव
व्यवसाय अभिनेता,टीवी एंकर, गायक
डेब्यू भोजपुरी फिल्म- निरहुआ रिक्शावाला (2008)

टीवी – डांस संग्राम (2010)

आयु 40 वर्ष(2019 के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’6
भार 65 कि.ग्रा.
बालो का रंग काला
आँखों का रंग काला
जन्मतिथि 2 फरवरी 1979
जन्मस्थान टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदुत्व
गृहनगर टंडवा, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
स्कूल ज्ञात नही
विश्वविधालय मलिकपुरा महाविद्यालय
शैक्षिक योग्यता स्नातक
पिता का नाम कुमार यादव
माता का नाम ज्ञात नही
भाई का नाम विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव
बहन का नाम 3 (नाम ज्ञात नही)
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम पाखी हेगड़े (अभिनेत्री)
बच्चे बेटा- आदित्य और अमित

बेटी- कोई नहीं

शौक नृत्य करना
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री ऐश्वर्या राइ
पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर
पसंदीदा व्यंजन लिट्टी चोखा
पसंदीदा कलर नीला
कुल आय ज्ञात नही

 

मैने आपके साथ “दिनेश लाल यादव की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट किसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।