“मुलायम सिंह यादव की जीवनी” (Biography of Mulayam Singh Yadav in Hindi)

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के संस्थापक हैं।उन्होंने साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनाई। 1992 में, उन्होंने समाजवादी पार्टी की नींव रखी थी। उन्होंने लगातार तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और संयुक्त मोर्चा सरकार में 1996 से 1998 तक भारत के रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया. फिलहाल, मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं और मैनपुरी से पार्टी के उम्मीदवार है। वह आजमगढ़ से लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में भी कार्य करते हैं।

व्यक्तिगत जीवन:-

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम सुधर सिंह यादव था, वह किसान थे। उनकी माता का नाम मूर्ति देवी था. मुलायम सिंह के चार भाई है जिनका नाम राज सिंह यादव, अभय राम सिंह यादव, रतन सिंह यादव और शिव पाल सिंह यादव है. उनके एक बहन है जिसका नाम कमला देवी है. मुलायम सिंह यादव ने अपनी शुरूआती पढाई इटावा से की. उसके बाद, उन्होंने बी.आर. कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश से एम०ए० की डिग्री ली। उनके पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

करियर:-

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में की थी। मुलायम सिंह का प्रभाव में कम समय में पूरे उत्तर प्रदेश में छाने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। 1967 में, वह पहली बार विधान सभा के सदस्य चुने गये और मन्त्री बने। उन्होंने स्कूल के अध्यापन कार्य से इस्तीफा दे दिया था। 1980 में, वह कांग्रेस की सरकार में राज्य मंत्री रहे और फिर चौधरी चरण सिंह के लोकदल के अध्यक्ष बने और विधान सभा चुनाव हार गए। 1992 में, उन्होंने समाजवादी पार्टी का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी माना जाता है। 2012 में, समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला। ‘समाजवादी पार्टी’ के नेता मुलायम सिंह यादव पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। मुलायम सिंह यादव जसवंत नगर और फिर इटावा की सहकारी बैंक के निदेशक चुने गए थे। विधायक का चुनाव भी ‘सोशलिस्ट पार्टी’ और फिर ‘प्रजा सोशलिस्ट पार्टी’ से लड़ा था। इसमें उन्होंने विजय भी प्राप्त की।

1996 में, मुलायम सिंह यादव ग्यारहवीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे। वह लगातार तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री रहे है। और वह केन्द्र सरकार में रक्षा मन्त्री भी रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने की भी बात चली थी। प्रधानमंत्री पद , किंतु उनके सजातियों ने उनका साथ नहीं दिया। लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने उनके इस इरादे पर पानी फेर दिया। इसके बाद चुनाव हुए तो मुलायम सिंह संभल से लोकसभा में वापस लौटे। वह कन्नौज भी जीते थे, किंतु वहाँ से उन्होंने अपने बेटे अखिलेश यादव को सांसद बनाया। मुलायम सिंह यादव की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था रही है। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी रहा है। उन्होंने ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, जर्मनी, स्विटजरलैण्ड, पोलैंड और नेपाल आदि देशों की भी यात्राएँ की हैं।

मुलायम सिंह के जीवन पर पुस्तके:-

मुलायम सिंह यादव के जीवन पर कई पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। जिनमे “मुलायम सिंह यादव- चिन्तन और विचार” और  “मुलायम सिंह: ए पोलिटिकल बायोग्राफी” शामिल है.

पुरस्कार व सम्मान:-

28 मई, 2012 को, मुलायम सिंह यादव को लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

अन्य जानकारी:-

नाम मुलायम सिंह यादव
व्यवसाय राजनेता
पार्टी समाजवादी पार्टी
आयु 79 वर्ष (अप्रैल 2019 के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’3
भार 75 कि.ग्रा.
आँखों का रंग भूरा
बालो का रंग सफ़ेद
जन्मतिथि 22 1939
जन्मस्थान सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदुत्व
गृहनगर सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
स्कूल ज्ञात नही
विश्वविधालय ए.के. कॉलेज, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश

के.के. कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश

बी.आर. कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश

शैक्षणिक योग्यता एम० ए०, राजनीति शास्त्र
पिता का नाम सुघर सिंह
माता का नाम मूर्ति देवी
भाई का नाम राज सिंह यादव, अभय राम सिंह यादव, रतन सिंह यादव, शिव पाल सिंह यादव
बहन का नाम कमला देवी यादव
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम मालती देवी, पूर्व पत्नी

साधना गुप्ता (वर्तमान)

बच्चे बेटे- अखिलेश यादव (राजनेता), प्रतीक यादव (व्यवसायी)

बेटी- कोई नही

शौक पुस्तकें पढ़ना, संगीत सुनना, कुश्ती करना
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री ज्ञात नही
पसंदीदा राजनेता राम मनोहर लोहिया
पसंदीदा कलर सफ़ेद
नेट वर्थ 16 करोड़ (2014के अनुसार)

मैने आपके साथ “मुलायम सिंह यादव की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट किसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।