सुमन राव एक भारतीय मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता की खिताब विजेता हैं। उनका पूरा नाम सुमन राव यादव है। वह फेमिना मिस राजस्थान 2019 की शीर्षक धारक भी हैं। वह मिस वर्ल्ड, मिस इंडिया, फैशन, डांस आदि जैसे ग्लैमरस क्षेत्र में रुचि रखती हैं।  उन्होंने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2019 का खिताब जीता और 15 जून, 2019 को सरदार वल्लभ पटेल पटेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया। 7 दिसंबर 2019 को पटाया, थाईलैंड में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2019 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। वह भारत की 56 वीं फेमिना मिस इंडिया हैं। मिस इंडिया 2019 के अंतिम कार्यक्रम में, कैटरीना कैफ, मौनी रॉय, विक्की कौशल, और कई अन्य बॉलीवुड शीर्ष सितारों इसमें शामिल हुए।

व्यक्तिगत जीवन:-

सुमन राव का नाम 23 नवम्बर 1998 को राजसमन्द, उदयपुर, राजस्थान में हुआ था. हमारे पास उनके परिवार के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बहुत सीमित जानकारी उपलब्ध है। हमे प्राप्त होने पर जल्द ही अपडेट करेंगे। सुमन के दो भाई है जिनका नाम चिराग सिंह राव और जितेंद्र राव है. उन्होंने अपनी शुरूआती पढाई महात्मा एजुकेशन सोसायटी, नवी-मुंबई से पूर्ण की. उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया जहां वह चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई कर रही हैं।

करियर:-

2018 में, सुमन राव मिस नवी मुंबई प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उन्हें 1 रनर-अप के रूप में ताज पहनाया गया। उसके बाद, उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 के खिताब के लिए ऑडिशन दिया और यह ख़िताब उन्होंने जीता। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व किया। 15 जून, 2019 को सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम, मुंबई में निवर्तमान टाइटिलर अनुकृति सेत द्वारा राव को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता समारोह के दौरान, उन्होंने ‘मिस रामपवलक’ पुरस्कार जीता। मिस राजस्थान सुमन राव को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 की विजेता घोषित किया गया। 7 दिसंबर 2019 को, वह थाईलैंड के पटाया में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2019 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

https://desibabu.in/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-2

अन्य तथ्य:-

सुमन राव ने भारत में अग्रणी फैशन हाउसों के लिए रैंप पर मॉडलिंग और प्रदर्शन किया है।

वह एक कुशल कथक नृत्यांगना हैं।

उन्हें संगीत सुनना, टीवी देखना पसंद है।

उनके पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हैं।

एक साक्षात्कार में, उसने कहा, “जब आप अपने आप को जीवन में किसी विशेष लक्ष्य के लिए निर्धारित करते हैं, तो आपके शरीर का हर एक तंत्रिका और फाइबर एक विजयी यात्रा के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर देता है।”

उन्हें नई चीजें सीखने का शौक है।

अन्य जानकारी:-

नाम सुमन राव
व्यवसाय मॉडल, ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर
आयु 20 वर्ष (2019 के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’9
भार 56 कि.ग्रा.
बालो का रंग काला
आँखों का रंग काला
जन्मतिथि 23 नवम्बर 1998
जन्मस्थान उदयपुर, राजस्थान
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
गृहनगर उदयपुर, राजस्थान
स्कूल महात्मा एजुकेशन सोसायटी, नवी-मुंबई
विश्वविधालय इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, नई दिल्ली
शिक्षा योग्यता सीए स्टूडेंट
पिता का  नाम ज्ञात नही
माता का नाम ज्ञात नही
बहन का नाम ज्ञात नही
भाई का नाम चिराग सिंह राव और जितेंद्र राव
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड ज्ञात नही
शौक टीवी देखना, संगीत सुनना
पसंदीदा अभिनेता शाहिद कपूर
पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
पसंदीदा व्यंजन राजस्थानी व्यंजन
पसंदीदा कलर काला
कुल आय ज्ञात नही

मैने आपके साथ “सुमन राव की जीवनी” (मिस इंडिया 2019) साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।