हम आपके लिए लाये हैं “Napoleon Hill Quotes in Hindi” आशा करता हूँ की ये आपको पसंद आएँगी

 

Napoleon Hill Quotes in Hindi
Napoleon Hill Quotes in Hindi

 

विचार सारे भाग्य का प्रारंभिक बिंदु है।


अगर आप महान चीजें नहीं कर सकते तो छोटी चीजों को महान तरीके से करिए।


सफलता की सीढ़ियों में शिखर पर कभी भी भीड़ नहीं होती।

https://desibabu.in/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-2

किसी कार्य को खूबसूरती से करने के लिए मनुष्य को उसे स्वयं करना चाहिए।


ताकत और समृद्धि सिर्फ लगातार प्रयत्न और संघर्ष करने से आती है।


आमतौर पर महान उपलब्धियां महान बलिदानों का फल होती हैं, और कभी भी स्वार्थ का परिणाम नहीं होतीं।


हमारा मस्तिष्क हमारे अंदर चल रहे विचारों से सम्मोहित जाता है, और यही सम्मोहन हमारी तरफ शक्तियों, लोगो, और परिस्थितियों को हमारे विचारों शक्ति के हिसाब से है।


जिस प्रकार आँखों को देखने के लिए रौशनी की ज़रुरत होती है, उसी प्रकार हमारे दिमाग को समझने के लिए विचारों की ज़रुरत होती है।


इंतज़ार मत करिए, सही समय कभी नहीं आता।


दिमाग के बिना पैसा हमेशा खतरनाक होता है।


जब तक आप न चाहें तब तक आपको कोई भी ईर्ष्यालु, क्रोधी, प्रतिशोधी, या लालची नहीं बना सकता है।


कार्यवाही बुद्धिमत्ता का असल मापदंड है।


अच्छी तरह से जान लीजिये आपको आपके सिवा कोई और सफलता नहीं दिला सकता।


अगर आप अपनी समृद्धि की कल्पना नहीं करते है तो आप उसे अपने बैंक के खातों में कभी देख नहीं पाएंगे।


यदि आपने अपनी मनोवृतियों पर विजय प्राप्त नहीं की, तो मनोवृत्तियां आप पर विजय प्राप्त कर लेंगी।


ये सचमुच सत्य है कि आप दूसरों को सफल होने में मदद करके सबसे तेजी और अच्छे से सफल हो सकते हैं.


जब आपकी इच्छाएं मजबूत होंगी तो आपको लगेगा कि आपके अन्दर उन्हें पूरा करने की अलौकिक शक्ति आ गयी है।


प्रसन्नता करने में पाई जाती है, रखने में नहीं।


तीव्र इच्छा हर उपलब्धियों की शुरुआत है, आशा नहीं और नहीं कामना, बल्कि तीव्र इच्छा जो सबकुछ बदल देती है।


यदि आप स्वयं पर विजय प्राप्त नहीं करेंगे तो स्वयं आप पर विजय प्राप्त कर लेगा।


दुनिया को वैसे लोगो के लिए खास जगह बनाने की आदत है जिनके कर्म ये दर्शाते है कि वो किस दिशा में आगे बढ़ रहे है।


जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को इतनी गहराई से चाहे कि वह उसके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हो, तो उसका जीतना सुनिश्चित है।


इच्छा ही सभी उपलब्धियों का प्रारंभिक बिंदु है।


अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए एक निश्चित योजना बनाएं, और तुरंत इसे क्रियान्वित करने की शुरुआत कर दें, चाहे आप तैयार हों या नहीं।


शिक्षा भीतर से आती है, आप इसे संघर्ष, प्रयास और विचारों से पाते हैं।


कोई भी व्यक्ति उस क्षेत्र में सफलता नहीं प्राप्त कर सकता जिसे वह पसंद ना करता हो।


कोई भी सुझाव, योजना, या उद्देश्य मन में विचार को बार-बार दोहरा कर बैठाया जा सकता है।


हर कोई उस तरह का काम करने में आनंद उठता है जिसे करने के लिए वो उपयुक्त है।


हर एक कामयाबी और दौलत की शुरआत एक विचार से होती है।


जितना सोना धरती से निकाला गया है उससे कहीं ज्यादा लोगों के विचारों से निकाला गया है।


धैर्य, दृढ़ता और कड़ी मेहनत सफलता के लिए एक अपराजित समीकरण का निर्माण करती है।


डर, मन की एक स्थिति के आलावा और कुछ भी नहीं है।


अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हांसिल की है।


हम अगर किसी चीज़ की कल्पना कर सकते हैं तो उसे साकार भी कर सकते हैं।


आपका बड़ा अवसर शायद वहीँ हो जहाँ अभी आप हैं।


ये जानने में की जीवन खुद से करने का प्रोजेक्ट है, आधी ज़िन्दगी चली जाती है।


बड़ा वेतन और छोटी जिम्मेदारी शायद ही कभी एक साथ पाए जाते हैं।


अपने कार्य की योजना बनाएं तथा अपनी योजना पर कार्य करें।


जीवन में आपको जो भी अवसर चाहिए वो आपकी कल्पना में प्रतीक्षा करते हैं, कल्पना आपके मस्तिष्क की कार्यशाला है, जो आपके मन की उर्जा को सिद्धि और धन में बदल देती है।


पाने से पहले दीजिये।


केवल इंसानों में अपने विचारों को भौतिक वास्तविकता में बदलने की शक्ति होती है; केवल इंसान सपने देख सकता है और उन्हें साकार कर सकता है।


एक लक्ष्य एक समय सीमा के साथ देखा गया स्वप्न है।


अपने विज़न और सपनो को इस तरह संजोयें जैसे कि वो आपकी आत्मा के बच्चे हों, आपकी उपलब्धियों की मूल योजना।


आत्मानुशासन आपके इरादों और विचारों पर विजय पाने से शुरू होती है। आप जो सोचते है अगर उसे नियंत्रित नहीं करते है, तो आप जो करते है उसे भी नियंत्रित नहीं कर सकेंगे। साधारणतः आत्मानुशासन आपको पहले सोचने और फिर आगे बढ़ने के योग्य बनाती है।


हर विपत्ति, हर असफलता और हर मनोव्यथा अपने साथ उतने ही महान फायदों के बीज लेकर आता है।


इंसान तब तक नहीं हारता है जब तक की वो अपने दिमाग में हार ना मान ले।


एडिसन इलेक्ट्रिक बल्ब बनाने में १०,००० बार विफल हुए। यदि आप कुछ बार विफल हो जाते हैं तो हिम्मत मत हारिये।

More Quotes for You:

  1. Motivational quotes in Hindi
  2. Best WhatsApp Status in Hindi
  3. Love Quotes in Hindi
  4. Funny Quotes in Hindi
  5. Sad life Quotes in Hindi
  6. Relationship Quotes in Hindi
  7. Dream Quotes in Hindi

Imp: I wish you loved “Napoleon Hill Quotes in Hindi” If you want to read more like “Napoleon Hill Quotes in Hindi” then please like our facebook page and subscribe to kamkibate.