अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार / Albert Einstein Quotes in Hindi

हम आपके लिए लाये हैं “Albert Einstein Quotes in Hindi” आशा करता हूँ की ये आपको पसंद आएँगी

Albert Einstein Quotes in Hindi
Albert Einstein Quotes in Hindi

बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं बल्कि कल्पनाशीलता है।


गुरुत्वाकर्षण लोगो के प्यार में गिरने के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।


मूर्खता और बुद्धिमता में यह फर्क है की बुद्धिमता की एक सीमा होती है।


शांति जोर डालकर प्राप्त नहीं की जा सकती, सिर्फ समझकर प्राप्त की जा सकती है।


व्यक्ति की कीमत इससे नहीं है कि वो क्या प्राप्त कर सकता है, बल्कि इसमें है कि वो क्या दे सकता है।


हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती।


इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है, यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।


सत्य और ज्ञान की खोज में लगे रहना ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है।


हम हमारी समस्याओं को उसी सोच के साथ ख़त्म नहीं कर सकते है, जिस सोच के साथ हमने उन्हें पैदा किया हैं।


अपनी सर्वोत्तम क्षमताओ के अनुसार राजनितिक मामलो में दोषसिद्धि हर नागरिक का कर्तव्य है।


ज्ञान से ज्यादा कल्पना जरूरी है।


ईश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं-और एक बराबर ही मूर्ख भी।


एक सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करो। बल्कि मूल्यों पर चलने वाले इंसान बनो।


यदि मानव जीवन को जीवित रखना है तो हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यकता होगी।


संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है।


अगर तथ्य सिद्धांत से नही मिलते है तो तथ्य को बदल डालिये।


जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की


यदि आप किसी सुन्दर लड़की को चुम्बन करते हुए सुरक्षित ड्राइव कर रहे है तो इसका मतलब यह है की आप चुम्बन पर इतना ध्यान नहीं दे रहे है जितना की देना चाहिए।


पागलपन : एक ही चीज़ को बार-बार करना और हमेशा अलग परिणाम की आशा करना।


सूचना ज्ञान नहीं है।


धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।


न्यूटन के बारे में सोचने का अर्थ है उनके महान कार्यो को याद करना। उनके जैसे व्यक्तित्व के बारे में इसी से अंदेशा लगाया जा सकता है कि उन्हें एक सर्वव्यापी सत्य को सिद्ध करने में कितना संघर्ष करना पड़ा।


बिना सवाल किसी अधिकृत व्यक्ति का सम्मान करना सत्य के खिलाफ जाना है।


जब आप एक अच्छी लड़की के साथ बैठे हों तो एक घंटा एक सेकंड के सामान लगता है। जब आप धधकते अंगारे पर बैठे हों तो एक सेकंड एक घंटे के सामान लगता है। यही सापेक्षता है।


मेरे पास कोई विशेष काबिलियत नहीं है, मै तो बस जिज्ञासु हूं।


वक्त बहुत कम है अगर हमे कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।


शांति शक्ति के द्वारा नहीं रखी जा सकती है। यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।


तर्क आपको एक स्थान अ से दूसरे स्थान ब तक ले जाएगा, कल्पना आपको कहीं भी ले जा सकती है।


प्रत्येक इंसान जीनियस है। लेकिन यदि आप किसी मछली को उसकी पेड़ पर चढ़ने की योग्यता से जज करेंगे तो वो अपनी पूरी ज़िन्दगी यह सोच कर जिएगी की वो मुर्ख है।


क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है।


यदि आप किसी चीज़ को साधारण तरीके से नहीं समझा सकते है तो इसका मतलब है की आप उसको सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं।


मै स्वर्ग और नर्क में से किसी को भी अच्छा या बुरा नहीं कहता क्योंकि मेरे दोस्त दोनों जगह रहते है।


व्यक्तित्व सुनने या देखने से नहीं बनता, मेहनत और काम करने से बनता है।


परेशानी के मध्य ही अवसर छिपा होता है।


जिंदगी जीने के दो तरीके है। पहला यह कि कुछ भी चमत्कार नहीं है, दूसरा यह कि दुनिया की हर चीज चमत्कार है।


एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन ; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?


आपको गेम के नियम सीखने चाहिए। और तब आप किसी भी खिलाडी से अच्छा खेलेंगे।


स्वयं को सत्य और ज्ञान का न्यायाधीश समझने वालो का ये झूठा विश्वास ईश्वर ही खंडित करते है।


यदि आप प्रसन्नतापूर्वक जीना चाहते हो तो इसे एक व्यक्ति या वस्तु के बजाय एक लक्ष्य से बांधो।


ये दुनिया बड़ी ही भयानक है, उन लोगो के कारण नहीं जो बुरा करते है बल्कि उन लोगो के कारण जो बुरा होते देखते है और बुरा होने देते है।


दो चीजें अनंत हैं: ब्रह्माण्ड और मनुष्य कि मूर्खता; और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।


असली जोखिम से ही विश्वास की पहचान होती है।


बीते हुए कल से सीखना, आज में जीना, कल के लिए आशा रखना। सबसे महत्तवपूर्ण चीज़ है, प्रशन पूंछना बंद मत करना।


हालात मनुष्य से ज्यादा मजबूत होते है।


एक पुरुष को कभी पता नहीं होता की शुभ विदाई कैसे दे। और एक स्त्री को कभी समझ नहीं आता की शुभ विदाई कब दे।


भय से शांति नहीं लाई जा सकती। शांति तो तब आती है जब हम आपसी विश्वास के लिए ईमानदारी से कोशिश करे।


सच्चा धर्म ही सच्ची जिंदगी है, अपनी पूरी आत्मा के साथ जीना, सारी अच्छाई और सारी उदारता ही सच्चा धर्म है।


कोई भी समस्या चेतना के उसी स्तर पर रह कर नहीं हल की जा सकती है जिस पर वह उत्पन्न हुई है।


अधिकांश लोग कहते है की वो बुद्धि है जो एक महान वैज्ञानिक बनाती है। वो गलत है चरित्र ही एक महान वैज्ञानिक बनाता है।


शिक्षा वो है जो आपको तब भी याद रहे जब आप सब कुछ भूल गए हो जो आपको याद था।

More Quotes for You:

Imp: I wish you loved “Albert Einstein Quotes in Hindi” If you want to read more like “Albert Einstein Quotes in Hindi” then please like our facebook page and subscribe to kamkibate.