“गुरु रंधावा की जीवनी” (Biography of Guru Randhawa in Hindi)

गुरु रंधावा एक भारतीय गायक, गीतकार और संगीतकार हैं, उनका पूरा नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है. वह पंजाबी, भांगड़ा, भारतीय-पॉप और बॉलीवुड गाने गाते और लिखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘सेम गर्ल’ से एक गीतकार के रूप में की थी. उसके बाद, उन्होंने कई हिट गाने दिए जैसे लाहौर, पटोला, हाई रेटेड गबरू, डारू वारगी, रात कमल है, सूट, मेड इन इंडिया, इशारे  तेरे, तेरे ते , डाउनटाउन और स्लोली स्लोली.

व्यक्तिगत जीवन:-

गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को नूरपुर, गुरदासपुर, पंजाब में हुआ था। हमारे पास उनके परिवार की अधिक जानकारी नही है हमे प्राप्त होने पर जल्दी ही अपडेट करेगे. उन्होंने अपनी शुरूआती पढाई पंजाब से पूर्ण की. वह गुरदासपुर में छोटे शो में गाते थे और फिर वह दिल्ली में छोटे दलों और समारोहों में प्रदर्शन करने लगे। उसके बाद, उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट, न्यू दिल्ली से एमबीए पूरा किया।

करियर:-

2013 में, उन्होंने अर्जुन के साथ “सेम गर्ल” अपना पहला गीत गाया. इस गाने को यूट्यूब पर जारी किया गया. उसके बाद, उन्होंने कई हिट गाने गाये और लिखे जैसे चढ़ गयी,  आई लाइक यू,  पटोला, आउटफिट,  फैशन,  यार मोड दो,  तू मेरी रानी,  तारे,  सूट,  हाई रेटेड गबरू,  लाहौर,  रात कमाल है,  मेड इन इंडिया,  इशारे तेरे,  आजा नी आजा,  डाउनटाउन,  तेरे ते और  स्लोली-स्लोली. उनका सबसे ज्यादा देखा जाने वाले गीत “लाहौर” है इस गीत को यूट्यूब पर 700 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। उनके गीत ‘स्लोली-स्लोली के म्यूजिक वीडियो को 24 घंटे के भीतर यूट्यूब पर 38 मिलियन व्यूज मिले, जो 24 घंटे में दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले म्यूजिक में से एक बन गया।

उन्होंने फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से  बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उन्होंने अपना गाना ‘सूट सूट’ रीमेक किया. उसके बाद, उन्होंने कई फिल्मो में गाने गाये जैसे सिमरन, तुम्हारी सुलु,  सोनू के टीटू की स्वीटी,  दिल जंगली , ब्लैकमेल,  नवाबजादे,  बधाई हो, वाय चिट इंडिया और  अर्जुन पटियाला.

अन्य जानकारी:-

नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा
व्यवसाय गायक, गीतकार
पर्दापण गीतकार- सैम गर्ल (2013)

गायक- चड़ गयी (2013)

एल्बम- पेज वन (2013)

आयु 27 वर्ष (जुलाई 2019 के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’8
भार 65 कि.ग्रा.
बालो का रंग काला
आँखों का रंग काला
जन्मतिथि 30 अगस्त 1991
जन्मस्थान नूरपुर, गुरदासपुर, पंजाब
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
गृहनगर रुरका, पंजाब
स्कूल ज्ञात नही
विश्वविधालय इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट, न्यू दिल्ली
शिक्षा योग्यता व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर
पिता का नाम ज्ञात नही
माता का नाम ज्ञात नही
बहन का नाम ज्ञात नही
भाई का नाम रमणीक
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंड ज्ञात नही
शौक घूमना, क्रिकेट खेलना
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार
पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर
पसंदीदा व्यंजन लस्सी, परांठा, दाल मखानी
पसंदीदा कलर काला, सफेद
पसंदीदा गंतव्य ज्ञात नही
पसंदीदा गायक बब्बू मान
कुल आय ज्ञात नही

मैने आपके साथ “गुरु रंधावा की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।