“ईशान खट्टर की जीवनी” (Biography of Ishaan Khattar in Hindi)

ईशान खट्टर एक भारतीय अभिनेता है। वह हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते है। वह बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहिद कपूर के भाई है। ईशान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की।

व्यक्तिगत जीवन:-

ईशान खट्टर का जन्म 1नवम्बर 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश खट्टर है, वह भी एक अभिनेता है। उनकी माता का नाम नीलिमा अज़ीम है, वह टीवी अभिनेत्री है.शाहिद कपूर ईशान के सौतेले भाई है। ईशान ने अपनी शुरूआती पढाई बिलबाँग हाई इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से पूर्ण की। उसके बाद, उन्होंने आरआईएमएस इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज, मुंबई से स्नातक की डिग्री ली।

अगर बात करे ईशान की लव लाइफ की तो वह अभिनेत्री आयशा कपूर के साथ रिश्ते में है।

करियर:-

ईशान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ से की थी इस फिल्म में उन्होंने एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। उसके बाद, उन्होंने अपने अभिनय के जूनून को जारी रखा और खुद को एक कलाकार बनाने में कड़ी मेहनत की। 2016 में, उन्होंने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में कैमियो किया था। 2017 में, वह फिल्म ‘हाफ विडो’ के सहायक निदेशक थे। उसी साल, उन्होंने फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में अभिनय किया, इस फिल्म में उन्होंने एक नशीली दवाओ के व्यापारी का किरदार निभाया।  हॉलीवुड रिपोर्टर पत्रिका में, दबोरा यंग ने उनके अभिनय की सराहना की। 2018 में, वह करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ में नज़र आये। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और ईशान मुख्य भूमिका में थे।

पुरस्कार:-

ईशान खट्टर को फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ बेहतरीन अभिनय करने के लिए 5 वें अंतर्राष्ट्रीय बोस्फोरस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में पहले पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसके अलावा, उन्हें ज़ी सिने अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड्स और फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड भी प्राप्त है।

अन्य जानकारी:-

नाम ईशान खट्टर
व्यवसाय अभिनेता
पर्दापण फिल्म-वाह! लाइफ हो तो ऐसी! (बाल कलाकार के रूप में,2005)

फिल्म- Beyond The Clouds (मुख्य अभिनेता के रूप में,2017)

आयु 23 वर्ष (मई 2019के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’8
भार 70कि.ग्रा.
बालो का रंग काल
आँखों का रंग भूरा
जन्मतिथि 1 नवम्बर  1995
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल बिलबाँग हाई इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
विश्वविधालय आरआईएमएस इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज, मुंबई
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
पिता का नाम राजेश खट्टर (अभिनेता)
माता का नाम नीलिमा अज़ीम (टीवी अभिनेत्री)
भाई का नाम शाहिद कपूर (अभिनेता)
बहन का नाम कोई नही
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंड आयशा कपूर (अभिनेत्री)
शौक यात्रा करना, नृत्य करना
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, टॉम क्रूज़
पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
पसंदीदा व्यंजन पिज़्ज़ा
पसंदीदा फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, लुटेरा
पसंदीदा कलर काला
पसंदीदा जगह ज्ञात नही
कुल आय ज्ञात नही

मैने आपके साथ “ईशान खट्टर की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट किसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।