“नुसरत भरुचा की जीवनी” (Biography of Nushrat Bharucha in Hindi)

नुसरत भरूचा एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है। वह हिंदी फिल्मो में अपने काम के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘जय संतोषी माँ’ से की थी। उसके बाद, उन्होंने कई फिल्मो में अभिनय किया जिनमे कल किसने देखा, लव सेक्स और धोखा, प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी शामिल है।

व्यक्तिगत जीवन:-

नुसरत भरुचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम तनवीर है, वह एक व्यापारी है। उनकी माता का नाम तसनीम है, वह एक गृहिणी हैं। नुसरत के एक भाई है जिसका नाम ज़ैन-उल-भरुचा है। नुसरत ने लीलावतीबाई पोदार हाई स्कूल, मुंबई से अपनी शुरूआती पढाई पूरी की. उसके बाद, उन्होंने स्नातक की डिग्री ली। अगर बात करे नुसरत की लव लाइफ की तो उन्होंने अभी तक शादी नही की है।

“नोरा फतेही की जीवनी” (Biography of Nora Fatehi in Hindi)

करियर:-

उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म ‘जय संतोषी माँ’ से की थी। 2009 में, उन्होंने जैकी भगनानी के साथ साइंस फिक्शन रोमांटिक ड्रामा ‘कल किसने देखा’ में अभिनय किया। उसके बाद, उन्होंने कई फिल्मो में अभिनय किया जेसे लव सेक्स और धोखा, प्यार का पंचनामा, आकाश वाणी, मेरठिया गैंगस्टर्स, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी. साथ ही, वह दो टीवी शोज किटी पार्टी और सेवन में भी नज़र आई थी। ड्रीम गर्ल, मारजवान और तुर्रम खान उनकी आने वाली फिल्मे है।

पुरस्कार:-

उन्होंने हिंदी फिल्मो में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई अवार्ड जीते जेसे बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स, जियोस्पा एशियास्पा अवार्ड्स, दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड्स और एक्ज़िबिट प्रोग्राम अवार्ड्स।

अन्य जानकारी:-

नाम नुसरत भरूचा
व्यवसाय मॉडल, अभिनेत्री
पर्दापण फिल्म- जय संतोषी माँ (2006)
आयु 33 वर्ष(मई 2019 के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’4
भार 53 कि.ग्रा.
जन्मतिथि 17 मई 1985
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म पारसी
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल लीलावतीबाई पोदार हाई स्कूल, मुंबई
विश्वविधालय ज्ञात नही
शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नही
पिता का नाम तनवीर भरुचा
माता का नाम तसनीम
बहन का नाम ज्ञात नही
भाई का नाम ज़ैन-उल-भरुचा
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
प्रेमी कार्तिक आर्यन (अफवाह)
शौक पढना
पसंदीदा अभिनेता सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री विद्या  बालन, काजोल
पसंदीदा व्यंजन आइस-क्रीम
पसंदीदा कलर सफ़ेद, काला
पसंदीदा जगह ज्ञात नही
कुल आय ज्ञात नही

मैने आपके साथ “नुसरत भरुचा की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट किसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।