नोरा फतेही एक कनाडाई नर्तकी, मॉडल, अभिनेत्री और गायिका है. वह हिंदी फिल्मो में अपने काम के लिए जानी जाती है. हिंदी फिल्मो के अलावा, उन्होंने मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने बॉलीवुड की फ़िल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरवन’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।उसके बाद, उन्होंने कई हिंदी, तमिल, तेलुगु फिल्मो में काम किया जैसे क्रेजी कुक्कड़ फैमिली, मिस्टर एक्स, बाहुबली: द बिगिनिंग, स्त्री और अन्य। उन्होंने तेलुगु सिनेमा में की फिल्मो में आइटम नंबर करके लोकप्रियता हासिल की। फिल्मो के अलावा, वह कई रियलिटी शोज में भी नज़र आई.
व्यक्तिगत जीवन:-
नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में हुआ था. वह एक मोरक्को के कनाडाई परिवार से है। हमारे पास उनके परिवार की अधिक जानकारी नही है हमे प्राप्त होने पर जल्दी ही अपडेट करेगे. नोरा के एक भाई है जिसका नाम ओमार है. नोरा ने अपनी शुरूआती पढाई वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो से पूर्ण की. उसके बाद, उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी, टोरंटो में अध्यन किया. अपनी पढ़ाई के दौरान, वह एक पेशेवर ‘बेली डांसर’ बन गईं। उसने कोई प्रशिक्षण नहीं लिया, उसने इंटरनेट पर वीडियो देखकर सीखा। उन्होंने मॉडलिंग शुरू की, उन्हें ऑरेंज मॉडल मैनेजमेंट ’एजेंसी ने साइन किया और भारत भेज दिया।
अगर बात करे नोरा की लव लाइफ की तो वह प्रिंस नरूला (अभिनेता, टीवी व्यक्तित्व), अंगद सिंह बेदी (अभिनेता) के साथ रिश्ते में थीं। अब, वह बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमन के साथ रिश्ते में है।
“नुसरत भरुचा की जीवनी” (Biography of Nushrat Bharucha in Hindi)
करियर:-
नोरा फतेही ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन’ से की थी. उसके बाद, उन्होंने कई फिल्मो में काम किया जैसे क्रेजी कुक्कड़ फैमिली, टेम्पर, मिस्टरएक्स, डबल बैरल, बाहुबली: द बिगिनिंग, शेर, लोफर, रॉकी हैंडसम, माई बर्थडे सॉन्ग, सत्यमेव जयते, स्ट्री, कयाकमुल कोजुनि, भारत। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ गाने से मिली। 2018 में, उन्होंने वेब श्रृंखला ‘लेडीज़ स्पेशल: टाइप ऑफ़ सिंगल गर्ल्स’ में अभिनय किया। बाटला हाउस और स्ट्रीट डांसर उनकी आने वाली फिल्मे है।
टीवी: – फिल्मों के अलावा, वह कई टीवी रियलिटी शो जैसे बिग बॉस 9 में एक कंटेस्टेंट, कॉमेडी नाइट्स बचाओ में गेस्ट के रूप में, झलक दिखला जा 9 में एक कंटेस्टेंट के रूप में, एंटरटेनमेंट की रात में एक गेस्ट के रूप में, MTV डेटिंग इन द डार्क में होस्ट के रूप में नज़र आई.
संगीत वीडियो – वह तीन संगीत वीडियो बेबी मारवाके मानेगी, ‘नाह’ और ‘दिलबर के अरबी संस्करण’ में दिखाई दीं।
अन्य जानकारी:-
नाम | नोरा फतेही |
व्यवसाय | डांसर, अभिनेत्री, मॉडल |
पर्दापण | हिंदी फिल्म- “रोर: द टाइगर ऑफ़ सुंदरबन”(2014)
मलयालम फिल्म- “डबल बैरल”(2015) टीवी- बिग बॉस (2015) वेब सीरीज- लेडीज स्पेशल: टाइप ऑफ़ सिंगल गर्ल्स (2018) |
आयु | 27 वर्ष ( 2019 के अनुसार) |
ऊचाई | इंच में 5’6 |
भार | 55कि.ग्रा. |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | भूरा |
जन्मतिथि | 6 फरवरी 1992 |
जन्मस्थान | टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा |
राष्ट्रीयता | कैनेडियन |
धर्म | इस्लाम |
गृहनगर | टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा |
स्कूल | वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो |
विश्वविधालय | यॉर्क यूनिवर्सिटी, टोरंटो |
शैक्षणिक योग्यता | यूनिवर्सिटी ड्रॉपआउट |
पिता का नाम | ज्ञात नही |
माता का नाम | ज्ञात नही |
बहन का नाम | ज्ञात नही |
भाई का नाम | ओमार |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड | वरिंदर गुमान (बॉडी बिल्डर), अंगद बेदी (अभिनेता) |
शौक | पढना, घूमना |
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन |
पसंदीदा अभिनेत्री | दीपिका पादुकोण |
पसंदीदा व्यंजन | ज्ञात नही |
पसंदीदा फिल्म | देवदास, पिंक, क्वीन |
पसंदीदा कलर | सफ़ेद, लाल |
पसंदीदा गंतव्य | दुबई |
कुल आय | ज्ञात नही |
मैने आपके साथ “नोरा फतेही की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।