“सोनाक्षी सिन्हा की जीवनी” (Biography of Sonakshi Sinha in Hindi)

सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है. वह बॉलीवुड फिल्मो में अपने काम के लिए जानी जाती है. वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में की थी. 2010 में, उन्होंने एक्शन-ड्रामा फ़िल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में कदम रखा. उसके बाद, उन्होंने कई हिंदी फिल्मो में अभिनय किया जैसे राउडी राठौर, दबंग 2, आर … राजकुमार, फोर्स 2, कलंक और अन्य। उन्होंने कुछ टेलीविज़न रियलिटी शो जज भी किये है.

व्यक्तिगत जीवन:-

सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता एक बिहारी कायस्थ परिवार से है जबकि  उनकी माँ एक सिंधी परिवार से है. उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है, वह बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता थे साथ ही, वह भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक सदस्य थे लेकिन 2019 में, वह में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गये. उनकी माता का नाम पूनम सिन्हा है, वह गृहणी है. सोनाक्षी के दो भाई है जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है. सोनाक्षी ने अपनी शुरूआती पढाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूर्ण की. उसके बाद, उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय (एसएनडीटी), मुंबई से स्नातक किया.

करियर:-

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में की थी. उन्होंने उन्होंने फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ के कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किए। 2010 में, उन्होंने फिल्म ‘‘दबंग’’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करते हुए बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में सोनाक्षी और सलमान खान, अरबाज़ खान मुख्य भूमिका में थे. उन्होंने इस फिल्म में एक गाँव की लड़की की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें 3 किलो वजन कम करना पड़ा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी. यह 2010 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

उसके बाद, सोनाक्षी सिन्हा ने कई फिल्मो में अभिनय किया जैसे राउडी राठौर, जोकर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, लुटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, बॉस, बुलेट राजा, आर … राजकुमार, हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्सन, तेवर, ऑल इज वेल , अकीरा, फोर्स 2, इत्तेफाक, वेलकम टू न्यूयॉर्क, हैप्पी फेरी भाग जायगी, यमला पगला दीवाना: फिर से और  कलंक। उनके आने वाली फिल्मे मिशन मंगल, दबंग 3 और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया है. उन्होंने तेवर, अकीरा, हैप्पी पीर भाग जायगी और  यमला पगला दीवाना फिर से जैसी फिल्मो में गाने भी गाये है.

फिल्मो में अभिनय करने के अलावा, उन्होंने कुछ टेलीविज़न रियलिटी शोज जज किये है जैसे इंडियन आइडल, इंडियन आइडल जूनियर, नच बलिए और ओम शांति ओम।

अवार्ड:-

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई अवार्ड जीते है जिनमे अप्सरा फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स, फिल्मफेयर अवार्ड्स, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स, जी सिने अवार्ड्स, दादा साहब फाल्के अवार्ड्स, ईटीसी बिजनेस अवार्ड्स और  बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स शामिल है.

अन्य जानकारी:-

नाम सोनाक्षी सिन्हा
व्यवसाय अभिनेत्री
पर्दापण फिल्म- बॉलवुड फिल्म – दबंग (2010)
आयु 32 वर्ष (2019 के अनुसार)
ऊचाई इंच में 5’9
भार 70 कि.ग्रा.
बालो का रंग काला
आँखों का रंग भूरा
जन्मतिथि 2 जून 1987
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल आर्य विद्या मंदिर, मुंबई
विश्वविधालय श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय (एसएनडीटी), मुंबई
शिक्षा योग्यता स्नातक (फैशन डिजाइनिंग)
पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा (अभिनेता और राजनीतिज्ञ)
माता का नाम पूनम सिन्हा (गृहणी)
बहन का नाम कोई नही
भाई का नाम लव सिन्हा , कुश सिन्हा
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड आदित्य श्रॉफ ( फ़ेम सिनेमा)
शौक फोटोग्राफी करना, पढ़ना, योग करना, नृत्य करना
पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन, रसेल पीटर्स
पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी, रेखा, रानी मुखर्जी
पसंदीदा व्यंजन गोअन फिश करी
पसंदीदा कलर हरा और पीला
पसंदीदा गंतव्य पेरिस और लंदन
कुल आय 60 करोड़ (लगभग)

मैने आपके साथ “सोनाक्षी सिन्हा की जीवनी” साझा की है आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कृपया हमे कमेंट करके जरूर बताये।