हम आपके लिए लाये हैं “quotes to Change Thinking” आशा करता हूँ की ये आपको पसंद आएँगी

 

विचार जो आपके सोचने का नजरिया बदल देंगे
विचार जो आपके सोचने का नजरिया बदल देंगे

 

सच्चे दोस्त सफेद रंग जैसे होते हैं, सफेद में कोई रंग मिलाओ तो नया रंग बन सकता है। पर दुनिया के सारे रंग मिलाकर भी सफेद रंग नहीं बना सकते।


छोटी-छोटी बातों में ही आनंद खोजना चाहिए, क्योंकि बड़ी-बड़ी बातें तो जीवन में कुछ ही होती हैं।


ताकत के साथ नेक इरादे भी होना बहुत जरूरी है, वरना सोचो ऐसा क्या था जो रावण हार गया?

https://desibabu.in/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-2

जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।


किसी से उम्मीद किए बिना उसका अच्छा करो। क्योंकि किसी ने कहा है, कि जो लोग फूल बेचते हैं उनके हाथ में खुशबू अक्सर रह जाती है।


छोटी-छोटी खुशियों को पूरे मन से और जोश से मनाएं, इससे जीवन में उत्साह बना रहता है।


जलो सिर्फ वहाँ, जहाँ आपकी जरुरत हो. . उजाले में चिरागों के कोई मायने नहीं होते।


एक इंसान उस वक्त सबसे सच्चा होता है, जब वह कबूल कर लेता है कि उसके भीतर एक झूठ बोलने वाला आदमी भी है।


हमेशा छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इन्सान पहाड़ों से नहीं पत्थरों से ही ठोकर खाता है।


तुम दुनिया में सबसे जीत सकते हो। सिवाय उस इंसान के, जो तुम्हारी खुशी के लिए जानबूझकर हार जाता है।


जहाज समंदर के किनारे सर्वाधिक सुरक्षित रहता है। मगर क्या आप नहीं जानते कि उसे किनारे के लिए नहीं, बल्कि समंदर के बीच में जाने के लिए बनाया गया है?


सुबह का मतलब केवल सूर्योदय नहीं होता, यह सृष्टि की खूबसूरत घटना है, जहाँ अंधकार को मिटाकर सूरज नई उम्मीदों का उजाला फैलाता है।


नेक इंसान बनने के लिए वैसी ही कोशिश करो, जैसे खूबसूरत दिखने के लिए करते हो।


यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने में सफल होता है, तो ऐसा मान लें कि आप उसके हाथ की कठपुतली हैं।


अहंकार दिखा के किसी रिश्ते को तोड़ने से अच्छा है कि, माफी माँगकर वो रिश्ता निभाया जाये।


यदि आप प्रयास करने के बाद भी असफल हो जाए.. तो भी आप उस व्यक्ति से हर हाल मैं बेहतर होंगे जिसको बिना किसी प्रयास के सफलता मिली हो।


अगर रिश्ते में पूरी तरह से विश्वास, ईमानदारी और समझदारी है। तो इन्हें निभाने के लिए वचन, कसम, नियम और शर्तों की कोई जरुरत नहीं।