“भ्रष्टाचार पर नारे हिंदी में” (Slogans on Corruption in Hindi)

भ्रष्टाचार का मतलब है  गलत काम करना! भ्रष्टाचार पूरे भारत में महामारी की तरह फैल रहा है यह दीमक की तरह पूरे देश में धीरे-धीरे कम होने की वजह बढ़ता ही जा रहा है. कालाबाजारी जानबूझकर चीजों के दाम बढ़ना,  स्वार्थ के लिए चिकित्सा जैसे-क्षेत्र में भी जानबूझकर गलत ऑपरेशन करके पैसे ऐठना ,हर काम पैसे लेकर करना, किसी भी समान को सस्ता में लाकर महंगे में बेचना, चुनाव धांधली,घुस लेना, टैक्स चोरी करना, ब्लैकमेल करना, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन करना, हफ्ता वसूली, न्यायाधीशों द्वारा पक्षपात पूर्ण निर्णय, वोट के लिए पैसे और शराब बांटना, उच्च पद के लिए भाई-भतीजावाद, पैसे लेकर रिपोर्ट छापना, यह सब भ्रष्टाचार है और यह दिन-ब-दिन भारत के अलावा अन्य देशों में भी बढ़ रहा है और कोई क्षेत्र भ्र्ष्टाचार से नहीं बचा। भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डाल रहा है. हमें अगर भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहिए तो सरकार के साथ – साथ हर नागरिक को भी भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए स्वयं अपना सहयोग देना होगा। इसलिए हमने यह पोस्ट “भ्रष्टाचार पर नारे हिंदी में” (Slogans on Corruption in Hindi) की है. इनके माध्यम से हम सभी जागरूक हो सके.

“भ्रष्टाचार पर नारे हिंदी में” (Slogans on Corruption in Hindi)

1.भ्रष्टाचार को न आगे बढाओ, रिश्वत न दो भले ही काम अपना न कराओ

 

2.यह भ्रष्टाचार है देश के पतन का कारण, खत्म करने का लिए करे निवारण

 

3.भ्रष्टाचार को दूर करो, बेहतर देश का निर्माण करो

 

4. भ्रष्टाचार को अगर भगाना है, हर नागरिक को आगे आना है

 

5.आओ हम एक उम्मीद बने, भ्रष्टाचार को दूर करे

 

6. भ्रष्टाचार ने लूटा देश, चोरो ने बनाया अपना भ्रष्ट भेष

 

7.करप्शन नाम को दूर भगाओ, अच्छे बनो अच्छा समाज बनाओ

 

8.चलो बने हम बेहतर उदाहरण, करप्शन का करे पतन

 

9.देश को उन्नति को ओर बढ़ाये, देश को भ्रष्टाचार से बचाए

 

10. उठो सोचो एक अलख जगाये, भ्रष्टाचार मुक्त जीवन जीने की कसम खाये

 

देशभक्ति पर नारे हिंदी में (Slogan on Patriotism in Hindi)

 

11. हम है सबसे बड़े भ्रष्टाचारी, भ्रष्ट बनके न करे लाचारी

 

12. भ्रष्टाचार – करप्शन है जिसका नाम, खत्म करो इन्हें देश पायेगा मुकाम

 

13.न पैसे ले – न पैसे दे, भ्रष्टाचार दूर करना है अपना योगदान दे!

 

14.भ्रष्टाचार सिर्फ आम जनता के लिए नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र और समाज के लिए बहुत ज्यादा घातक है।

 

15.अपने आचार में सुधार करो, भ्रष्टाचार का सब मिलकर विरोध करो।

मैने आपके साथ “भ्रष्टाचार पर नारे हिंदी में” (Slogans on Corruption in Hindi) साझा किये है. आपको यह पोस्ट कैसी लगी, कृपया हमे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये.