टिक-टोक का मालिक कौन है? यह कहा का एप्प है?

क्या आप जानते है की टिक-टोक का मालिक कौन है तथा यह कहा का एप्प है। यदि नहीं तो यह पोस्ट आपके लिये बहुत उपयोगी होगी।पिछले कई वर्षो में इंटरनेट उसे करने वाले लोगो में इस एप्प का उपयोग बढ़ा है। इस पोस्ट में आज हम आपको टिक-टोक से जुडी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे है। 

टिक-टोक एप्प क्या है:- Tiktok App Information in Hindi

टिक-टोक एक शार्ट वीडियो मेकिंग एप्प है जिसके द्धारा आप स्वयं की या अन्य किसी की वीडियो बनाकर डाल सकते है। इस एप्प के द्धारा कई प्रकार के वीडियो बनाये जाते है जैसे -कॉमेडी, एक्टिंग आदि। इसके वीडियो को किसी भी सोशियल मीडिया के साथ शेयर किया जा सकता है। इसी सुविधा के कारण आज टिक-टोक यूज़ करने वाले लोगो की संख्या लाखो में है। 

टिकटोक किस देश का एप्प है:-

टिक-टोक Bytedance नाम की एक चीनी कंपनी के द्धारा निर्मित एप्प है। टिक-टोक को शुरू में musical.ly के नाम से जाना जाता था। इसके बाद Bytedance नाम की कंपनी ने इसे खरीद किया तथा इसका नाम टिक-टोक रख दिया गया। 

टिकटोक का मालिक कौन है:-

जैसा की आप अब जानते ही है की टिक-टोक का नाम शुरू में musical.ly  था जिसका निर्माण चीन के शघाई में रहने वाले दो दोस्तों Alex Zhu तथा Luyu Yang ने किया था। यह एप्प अपने अनोखे फीचर्स के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हुई और देखते ही देखते इसके लाखो यूजर हो गये। 

इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Bytedance नाम की कंपनी ने इसे वर्ष 2017 में 1 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। इसके बाद Bytedance ने इसका नाम भी musical.ly से बदलकर टिक-टोक कर दिया। Bytedance कम्पनी की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी तथा Zhang Yiming इसके मालिक है। अतः वर्तमान में टिक-टोक के मालिक यही है। 

टिकटोक इंडिया में कब आया:-

टिक-टोक को सितम्बर 2017 में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था। जिसके साथ ही यह भारत में भी लॉन्च हो गया था।  इसके पश्चात महज कुछ महीनो में ही टिक-टोक play store पर डाउनलोड की जाने वाली No. 1 एप्प हो गई थी। 

जहाँ तक भारत की बात है तो भारत में टिक-टोक को पसंद करने वाले लाखो लोग है। टिक-टोक पर वीडियो बनाकर कई लोगो मशहूर भी हुए है। वर्ष 2020 में कई अन्य चीनी एप्प के साथ टिक-टोक को भी भारत में बैन कर दिया गया था जिससे टिक-टोक को करोड़ो का नुक्सान हुआ था। 

टिकटोक एप्प के मुख्य फीचर्स:-

यूजर अपना अकाउंट बनाकर अपलोड कर सकते है तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार प्लेबैक की गति को भी निर्धारित कर सकता है। 

  • वीडियो संपादन 
  • लाइव स्ट्रीमिंग 
  • सोशल शेयरिंग 
  • Duet Videos 

इस प्रकार टिक-टोक कई फीचर्स से भरा हुआ है। वर्ष 2020 में इसके भारत से बैन होने के बाद टिक-टोक के भारतीय यूजर ने लोकल एप्प की तरफ मूव किया है तथा लोकल एप्प को ही यूज़ किया है। 

तो दोस्तों आज टिक-टोक से सम्बंधित सभी सवालो का जवाब आपको मिल गया होगा जैसे की टिक-टोक किस देश का एप्प है तथा इसका मालिक कौन है आदि। अगर आपको यह इनफार्मेशन अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करे। इसके अलावा आप अगर किसी अन्य टॉपिक पर भी इस प्रकार की जानकारी चाहते है तो कमेन्ट बॉक्स में लिखकर हमें बतायें। 

Leave a Comment