
आज के समय में रॉबर्ट डोनी जूनियर दुनिया के सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय एक्टर है। वह सुपर हिट फिल्म आर्यन मैन और शरलॉक होम्स की वजह से पूरे विश्व में फेमस है। रोबर्ट का एक समय पर ड्रग्स एडिक्शन के तले दबे होने से आज हॉलीवुड का चेहरा बनने तक का सफर बहुत ही प्रेरणादायक रहा है। इनकी कहानी कुछ इस तरह से है। रॉबर्ट डॉनी जुनियर का जन्म 4 अप्रैल 1965 में मैनहैटन, न्यूयॉर्क में हुआ। पिता रॉबर्ट डॉनी सीनियर एक अभिनेता, लेखक, निर्माता, छायाकार व निर्देशक थे और और माँ एलसी भी एक अभिनेत्री है जों डॉनी सीनियर की फ़िल्मों में भूमिका निभा चुकी है। जिन्होंने रोबर्ट का एक्टिंग की तरफ इंटरेस्ट बढ़ाया। रॉबर्ट ने भी बहुत छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। सिर्फ 5 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म की जिसका नाम Pound था। यह फिल्म Robert के पिता ने ही बनाई थी। रॉबर्ट ने इसके बाद भी अपने पिता की कई फिल्मों में छोटे छोटे रोल किए।
रॉबर्ट के पिता एक ड्रग एडिक्ट हुआ करते थे। वह बहुत ज्यादा ड्रग्स का सेवन करते थे। उन्होंने अपने बेटे रॉबर्ट को सिर्फ 6 वर्ष की उम्र में मारिजुआना का सेवन करने दिया। जो की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होती है। रॉबर्ट उस समय पर एक बच्चे थे। उन्हें इन सब चीजों के बारे में ज्यादा समझ नहीं थी तो वह भी अपने पिता की तरह ही ड्रग्स का सेवन करते थे।
जब तक वह 8 वर्ष के हुए तब उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी। रॉबर्ट का बचपन बहुत ही मुश्किलों मैं बीता क्योंकि उनके माता-पिता का डाइवोर्स हो चुका था। उसके बाद वह अपने पिता के साथ लॉस एंजिलस आ गए। यहां पर भी ड्रग्स का सेवन करते थे। जब वह 16 साल के हुए तो उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और वापस न्यूयॉर्क अपनी मां के पास चले गए। फिर वह वापस फिल्मों में काम करने लग गए। 1983 से 1990 तक उन्होंने बहुत सारी फिल्में में काम किया जिसकी वजह से अब वह लोगों के नजरों में आने लगे थे पर इस समय भी उनका ड्रग्स की तरफ एडिक्शन रुका नहीं।
1990 में रॉबर्ट ने कई बार नशे से पीछा छुड़ाने की कोशिश की पर हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी पर साथ ही साथ उनका हॉलीवुड फिल्म करियर आगे बढ़ता रहा। उन्होंने अब मीडिया की नजरों में एक बेहतरीन एक्टर की इमेज बना ली। इसी बीच उनकी कुछ मूवी काफी हिट हुई जैसे की शॉप डिस्क और शॉर्टकट।
उनके करियर में एक ऐसा भी समय आया जब वह 1992 में चैप्लिन फिल्म में एक्टिंग की वजह से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए। सभी लोग रॉबर्ट की एक्टिंग से बहुत खुश थे। 28 वर्ष नौजवान को एक्टिंग यू मानो की भगवान की तरफ से तोहफे में मिली हो पर ऐसा कहना गलत होगा कि उन्होंने अपने जीवन में मेहनत नहीं की थी। जहां एक तरफ उनके एक्टिंग की तारीफ भी होती थी। वहीं दूसरी तरफ उनके ड्रग एडिक्शन के कारण उनकी जिंदगी विवादों में घिरी हुई थी। जिसकी वजह से उनकी खूब निंदा भी होती थी।
1992 में उन्होंने डेबोराह फालकोनर नाम की एक लड़की से से शादी कर ली और तीन चार सालों तक वह विवादों से दूर रहें। जहां उनकी जिंदगी ट्रैक पर आने वाली थी तभी उनकी जिंदगी में एक और मुसीबत आ गई। वह ड्रग्स के सिलसिले में पकड़े गए और उन्हें 1 वर्ष की जेल हो गई। उन्होंने 1 साल जेल में गुजारा जहां दूसरे के कैदियों उन्हें बहुत पीटा करते थे। उनकी वहां इतनी पिटाई होती थी कि वह दो बार अपने ही खून के टब में सोकर उठे। यह समय रॉबर्ट की जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था। जेल से छूटने के बाद उनकी पत्नी डेबोराह फालकोनर ने उन्हें तलाक का नोटिस भेज दिया। इसके बाद भी 2001 तक उन्हें कई बार अरेस्ट किया जा चुका था। इसके बाद 2004 में उनकी जिंदगी में एक मोड आया तब वह सुजेन डॉनी नाम की एक लड़की से मिले। उन्हें एक दूसरे से मिलते ही प्यार हो गया।
2005 में उन्होंने शादी कर ली। सुजेन रॉबर्ट के सामने एक डिमांड रखी। अगर रॉबर्ट को सुजेन के साथ रहना है तो उन्हें ड्रग छोड़ना होगा। रॉबर्ट ने ड्रग और सुजेन के बीच सुजेन को चुना। और हिम्मत जुटाकर ड्रग को छोड़ने का सोचा। शुरुआत में मुश्किल था पर रॉबर्ट ने हिम्मत करके ड्रग एडिक्शन को अलविदा कह दिया। उन्होंने इस बीच कई फिल्मों में भी काम किया और उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा समय तब आया था उन्हें आयरन मैन फिल्म मिली। इस फिल्म के बाद बॉक्स ऑफिस के स्टार बन गए। उन्हें पूरी दुनिया से खूब प्यार मिला। इसके बाद तो उनकी हर बात हर मूवी सुपरहिट गई जिनमें बड़ी बड़ी फिल्मों के नाम जैसे अवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर, शरलौक होम्स आदि। आज रोबर्ट को पूरे विश्व में आयरन मैन के नाम से जानते हैं ऐसा सिर्फ इसलिए कि इनकी एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है।
अन्य उपयोगी लेख: